{"_id":"68d9ee39fa0d84785306258f","slug":"box-office-collection-day-they-call-him-og-and-jolly-llb-3-sunday-collection-2025-09-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: वीकएंड पर जारी रही 'ओजी' की रफ्तार, जानें 'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: वीकएंड पर जारी रही 'ओजी' की रफ्तार, जानें 'जॉली एलएलबी 3' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Mon, 29 Sep 2025 07:56 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:56 AM IST
सार
Box Office Report: कमाई के लिहाज से रविवार का दिन साउथ और बॉलीवुड की फिल्मों के लिए अच्छा रहा। आइए जानते हैं 'दे कॉल हिम ओजी' और 'जॉली एलएलबी 3' ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3, दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का जलवा है। एक तरफ जहां 'दे कॉल हिम ओजी' दर्शकों को खींच रही है। वहीं 'जॉली एलएलबी 3' भी लोगों का मनोरंजन कर रह रही है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। आइए जानते हैं वीकएंड पर इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : सोशल मीडिया
दे कॉल हिम ओजी
साउथ की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ की रिलीज से पहले से ही काफी चर्चा थी। रिलीज होने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। पहले दिन फिल्म ने 63 करोड़ रुपये से खाता खोला। शनिवार को इसने 18.50 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को फिल्म का कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये रहा। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 140.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म की स्टारकास्ट
‘दे कॉल हिम ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। इसके निर्देशक सुजीत हैं। फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी, प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अभिनय किया है। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने साउथ में डेब्यू किया है। इसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है।
पढ़ें फिल्म का रिव्यू: Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा

जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' ने वीकएंड पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। शनिवार को फिल्म की कमाई 6.5 करोड़ रुपये रही। वहीं रविवार को फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 10 दिनों में फिल्म ने कुल 90.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज हुई थी।

जॉली एलएलबी 3 के बारे में
फिल्म 'जॉली एलएलबी 3', 'जॉली एलएलबी' सीरीज की तीसरी किस्त है। इससे पहले 'जॉली एलएलबी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। 'जॉली एलएलबी 2' साल 2017 में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को पसंद किया था। 'जॉली एलएलबी 3' में अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, अनु कपूर और बोमन ईरानी ने अभिनय किया है।