फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   India Post Paid Tribute To Aamir Khan Ashutosh Gowariker Lagaan with commemorative cover and picture postcards

डाक विभाग ने आमिर खान की फिल्म 'लगान' को दिया खास सम्मान; जारी किए पिक्चर पोस्टकार्ड और यादगार कवर

Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 Jun 2026 08:16 PM IST
सार

India Post Paid Tribute Lagaan: आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लगान' की रिलीज को इस साल 25 साल पूरे हुए हैं। फिल्म की सिल्वर जुबली पर भारतीय डाक विभाग ने खास सम्मान दिया है।

विज्ञापन
India Post Paid Tribute To Aamir Khan Ashutosh Gowariker Lagaan with commemorative cover and picture postcards
आमिर खान की लगान को डाक विभाग से सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमिर खान अभिनीत और आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 'लगान' 15 जून 2001 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म की 25वीं सालगिरह पर इवेंट आयोजित किया और फिल्म का जश्न मनाया। फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न भारतीय डाक विभाग ने भी मनाया है।

विज्ञापन

India Post Paid Tribute To Aamir Khan Ashutosh Gowariker Lagaan with commemorative cover and picture postcards
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

खास इवेंट में दिया सम्मान
डाक विभाग ने 'लगान' को खास ट्रिब्यूट दिया है। फिल्म का स्पेशल और यादगार कवर जारी किया गया है। इसके अलावा पिक्टर पोस्टकार्ड भी डाक विभाग ने जारी किए हैं। एक खास सेलिब्रेशन में फिल्म को यह सम्मान दिया गया, जिसमें आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर दोनों नजर आए। आमिर खान बडे़ गर्व के साथ पिक्चर पोस्टकार्ड और तस्वीर दिखाकर पोज देते दिख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्कर के लिए नामांकित हुई थी फिल्म
आमिर खान की इस ऑस्कर नामांकित फिल्म में ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव, राहेल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न जैसे सितारे नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर होने के साथ-साथ अपनी जबर्दस्त कहानी, सितारों की शानदार अदाकारी और एकता व देशभक्ति की प्रेरित करने वाली भावना के चलते सांस्कृतिक लैंडमार्क भी बन गई थी।

विज्ञापन

क्या है 'लगान' की कहानी?
यह फिल्म साल 1893 के भारत और अंग्रेजों के जमाने की कहानी है। इसमें मध्य भारत के एक छोटे से गांव के लोग भारी लगान और सूखे की मार से परेशान होते हैं। तभी एक घमंडी अंग्रेज अफसर गांव वालों को क्रिकेट मैच खेलने की चुनौती देता है। शर्त यह होती है कि अगर गांव वाले मैच जीत गए, तो उनका तीन साल का लगान माफ कर दिया जाएगा। गांव के लोग, जिन्हें क्रिकेट का 'क' भी नहीं पता होता, आमिर खान (भुवन) के साथ मिलकर यह खेल सीखते हैं और अपनी आजादी के लिए लड़ते हैं।

'लगान' फिल्म की कुछ खास बातें
'लगान' को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म ने भारत के 'नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स' में बेस्ट पॉपुलर फिल्म समेत 8 बड़े अवॉर्ड जीते थे। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड्स की रेस में भी शामिल हुई थी। फिल्म के गाने और धुनें आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed