फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: जख्मों से घायल और खून से लथपथ दिखे विक्की कौशल, 'छावा' का दिल दहला देने वाला नया पोस्टर जारी

Wed, 05 Feb 2025 06:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 05 Feb 2025 06:05 PM IST
सार

Chhaava: 'छावा' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज बने विक्की कौशल का हैरान कर देने वाला लुक देखने को मिला। 

विज्ञापन
Chhaava new poster released featuring vicky kaushal as Chhatrapati Sambhaji called 14 februery chhaava diwas
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल इन दिनों 'छावा' फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए वे रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब विक्की कौशल ने अपना नया लुक जारी किया है, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए।

Chhaava new poster released featuring vicky kaushal as Chhatrapati Sambhaji called 14 februery chhaava diwas
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम- @vickykaushal09

फिल्म का नया पोस्टर
सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेता ने फिल्म से अपना एक नया इंटेंस पोस्टर शेयर किया है। छावा ने विक्की और रश्मिका के प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा बटोरी है और इस नए पोस्टर ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। नए पोस्टर में विक्की का दिल दहला देने वाला लुक देखने को मिला, जिसमें अभिनेता पूरी तरह से खून से लथपथ हैं और उनकी शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान भी हैं। वहीं, पोस्टर में विक्की को रस्सी से बांधे हुए सैकड़ों सैनिक पीछे की ओर घसीटते नजर आ रहे हैं।

Chhaava new poster released featuring vicky kaushal as Chhatrapati Sambhaji called 14 februery chhaava diwas
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

विक्की कौशल का पोस्ट
विक्की ने पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा किया। उन्होंने लिखा, 'मिलते हैं छावा दिवस पर। विक्की ने 14 फरवरी को 'छावा दिवस' करार दिया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस के बीच फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता को बढ़ा दिया। ट्रेलर में मराठों और मुगलों के बीच युद्ध के दृश्य दिखाए गए। वहीं, इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'जाने तू' रिलीज हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava new poster released featuring vicky kaushal as Chhatrapati Sambhaji called 14 februery chhaava diwas
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के दृश्य पर विवाद
इससे पहले फिल्म के गाने के दृश्य को लेकर ही विवाद शुरू हुआ। दरअसल, हाल ही में फिल्म एक ऐसे दृश्य के कारण विवादों में घिर गई थी, जिसमें मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज को नाचते हुए दिखाया गया था। इस आपत्तिजनक दृश्य के कारण इतिहासकारों और विभिन्न संगठनों ने आपत्ति जताई। कई लोगों ने तो इस ऐतिहासिक ड्रामा पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। हालांकि निर्माताओं ने उस दृश्य को हटाने का फैसला किया।  

विज्ञापन
Chhaava new poster released featuring vicky kaushal as Chhatrapati Sambhaji called 14 februery chhaava diwas
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के कलाकार
मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, छावा में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और नील भूपालम भी हैं। फिल्म में आशुतोष राणा सरसेनापती हंबीरराव मोहिते की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना औरंगजेब का किरदार निभाएंगे, जबकि दिव्या सोयराबाई की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed