फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा हुआ कोरोना पॉजिटिव, पति के साथ मिलकर रख रहीं ध्यान

Mon, 10 Jan 2022 04:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: After Nakuul Mehta's son Sufi, now Kishwar Merchant's four-month-old son is positive, husband Suyash Rai handled the deteriorating atmosphere of the house
किश्वर मर्चेंट बेटे के साथ - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण फिर एक बार पूरे देश में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे संक्रमित होने वालों की लिस्ट में आम जनता से लेकर टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स हैं, जो इस समय कोरोना संक्रमण को झेल रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट का चार महीने का बेटा भी इसकी चपेट में आ गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। 


इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर बताया अपना दर्द
किश्वर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "मेरा केवल चार महीने का मासूम बेटा निरवैर कोरोना पॉजिटिव हो गया है।" 


बता दें इससे पहले अभिनेता नकुल मेहता का 11 महीना का बेटा भी कोरोना की चपेट में आ गया था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)





 
Covid-19: After Nakuul Mehta's son Sufi, now Kishwar Merchant's four-month-old son is positive, husband Suyash Rai handled the deteriorating atmosphere of the house
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट - फोटो : social media
पति सुयश राय को किया पोस्ट समर्पित
यह पोस्ट उन्होंने अपने पति सुयश राय के लिए प्यार से लिखा है। वे लिखती हैं इस मुशकिल समय में उनके पति ने उनका साथ दिया। सुयश ने इन हालातों को बहुत समझदारी से संभाला और वह इस कठिन समय में मेरे सपोर्ट सिस्टम बने। वे एक बेस्ट पार्टनर हैं। उन्होंने सुयश को धन्यवाद देते हुए कहा, हम इन दिनों को सिर्फ तुम्हारी वजह से आराम से काट पाए क्योंकि हर चीज में मेरी मदद के लिए तुम थे।

 
Covid-19: After Nakuul Mehta's son Sufi, now Kishwar Merchant's four-month-old son is positive, husband Suyash Rai handled the deteriorating atmosphere of the house
किश्वर मर्चेंट - फोटो : Social Media
निरवैर की नैनी को हुआ था कोरोना
किश्वर ने बताया कि सबसे पहले उनके बेटे की नैनी कोरोना पॉजिटिव हुई थी। इसके बाद उनके घर में काम करने वाली संगीता को कोरोना हो गया और फिर उनके पति सुयश का साथी सिड भी इस वायरस की चपेट में आ गया, जो उनके साथ ही रह रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19: After Nakuul Mehta's son Sufi, now Kishwar Merchant's four-month-old son is positive, husband Suyash Rai handled the deteriorating atmosphere of the house
किश्वर मर्चेंट
किश्वर की पोस्ट पर लगा दुआओं का तांता
जब से किश्वर ने पोस्ट शेयर की है तभी से उनके फैन्स समेत सेलेब्स इस पर कमेंट कर रहे हैं और उनके बेटे के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed