सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Dhurandhar 2 Box Office: 1800 करोड़ी फिल्म पर 'धुरंधर 2' की निगाहें, 34वें दिन भी नहीं थमी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 21 Apr 2026 08:23 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने के बावजूद 'धुरंधर 2' अब भी कमाई कर रही है। मंगलवार को 'डकैत' की कमाई लाखों में सिमट गई है।

विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 34 know dacoit collection on day 12
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'भूत बंगला' की धूम है। इस बीच सिनेमाघरों में पहले से 'धुरंधर 2' और 'डकैत' सजी हुई हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसने 34वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं 'डकैत' की कमाई अब लाखों में सिमट कर रह गई है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है।

Trending Videos
Dhurandhar 2 box office collection day 34 know dacoit collection on day 12
धुरंधर 2 का टीजर - फोटो : X
'धुरंधर 2' का कलेक्शन
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' ने 34 वें दिन यानी मंगलवार को 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का भारत का कुल  कलेक्शन 1118.64 करोड़ रुपये हो गया है। इस कमाई के साथ यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
  • पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • दूसरा हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
  • तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये जुटाए थे।
  • चौथे हफ्ते में इसने 54.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

'धुरंधर' की सिंगर जैस्मीन ने दी दमदार परफॉर्मेंस, खुद पर डाला पानी; इस बात को लेकर फैंस हुए निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 34 know dacoit collection on day 12
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने भारत ही नहीं दुनियाभर में भी बेहतरीन कलेक्शन किया है। 34 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड लगभग 1758.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1742 करोड़ रुपये है। अब इस फिल्म की निगाहें 'बाहुबली 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ने पर हैं। 'बाहुबली 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1810 करोड़ रुपये है।
Dhurandhar 2 box office collection day 34 know dacoit collection on day 12
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से इस फिल्म ने बहुत अच्छी कमाई की है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने अभिनय किया है। इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता आदित्य धर हैं।
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 34 know dacoit collection on day 12
फिलम 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज - फोटो : अमर उजाला
'डकैत' का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की अदाकारी वाली फिल्म 'डकैत' ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म की रिलीज को आज पूरे 12 दिन हो चुके हैं। मंगलवार को इसने खबर लिखे जाने तक 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने कुल 28.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 32.86 करोड़ रुपये हो चुका है। शेनिल देव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी अभिनय किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed