Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Emergency Actress Kangana Ranaut Controversies Hrithik Roshan Karan Johar Alia Bhatt Star Kids Controversy
{"_id":"678f93a21e81fe823601cb7c","slug":"emergency-actress-kangana-ranaut-controversies-hrithik-roshan-karan-johar-alia-bhatt-star-kids-controversy-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: इंडस्ट्री के दिग्गजों से ले चुकी हैं कंगना पंगा, ये विवाद बनाते हैं उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: इंडस्ट्री के दिग्गजों से ले चुकी हैं कंगना पंगा, ये विवाद बनाते हैं उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:04 PM IST
सार
Kangana Ranaut Controversies: कंगना रनौत अक्सर विवादों में घिरी रहने वाली अभिनेत्री हैं। वह अपनी कंट्रोवर्सी के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री से जुड़े कुछ विवादों के बारे में…
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं करती दिख रही है, लेकिन समीक्षक अभिनेत्री की अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं। यूं तो कंगना कि गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है, लेकिन उन्हें कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। अभिनेत्री अपने विवादों के लिए भी मशहूर हैं। आइए आज कंगना रनौत से जुड़े कुछ प्रमुख विवादों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
ऋतिक रोशन के साथ कंट्रोवर्सी
कुछ वर्षों पहले कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे। एक्ट्रेस का दावा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कंगना ने एक बार ऋतिक को ‘सिली एक्स’ कह दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेज दिया था। कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कई बड़े लोगों ने उन्हें अपने घर बुलाया और कहा कि उन्होंने अगर अपना मुंह खोला तो उनका करियर बर्बाद कर देंगे। साल 2016 में ऋतिक ने कंगना के खिलाफ हैरेसमेंट और स्टॉकिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।
3 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
करण जौहर कंट्रोवर्सी
नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर और कंगना के बीच हुआ विवाद काफी चर्चा में रहा है। कंगना एक बार करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में शामिल हुईं। कंगना ने उनके शो में ही उन पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद करण ने उन्हें ‘विक्टिम कार्ड’ और ‘वूमेन कार्ड’ खेलने वाली बताया था। साथ ही करण ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देने की भी सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट कंट्रोवर्सी
कंगना रनौत अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी आड़े हाथों लेते अक्सर नजर आई हैं। आलिया को लेकर उनका दिया हुआ बयान काफी सुर्खियों में रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने आलिया को करण जौहर के हाथ की कठपुतली कह दिया था। कंगना ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फर्जी कपल भी कहा था। हालांकि, आलिया हमेशा उनके बयानों पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचती रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
नेपोटिज्म कंट्रोवर्सी
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड सहित पूरे देश में नेपोटिज्म का मुद्दा उठ गया था। इस दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने बहुत ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखते हुए इंडस्ट्री के कई दिग्गजों पर निशाना साधा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।