{"_id":"6685235d07ce6ace6a0a3aa8","slug":"famous-and-viral-dilogies-of-mirzapur-web-series-character-golu-pandit-aka-shweta-tripathi-see-list-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur 3: दमदार हैं ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता के ये डायलॉग, एक-एक शब्द करता है चोट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mirzapur 3: दमदार हैं ‘मिर्जापुर’ की गोलू गुप्ता के ये डायलॉग, एक-एक शब्द करता है चोट
Wed, 03 Jul 2024 03:44 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 03 Jul 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर से गोलू गुप्ता के संवाद
- फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के तीसरे सीजन को रिलीज होने में बस एक दिन और बाकी है। प्रशंसक सीरीज के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ ने तो इसके पहले और दूसरे सीजन को दोबारा देखकर निपटा लिया है और तीसरे सीजन की बाट जोह रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है, इसी के साथ इसके डायलॉग भी खूब वायरल हो रहे हैं। वैसे तो मिर्जापुर के सभी किरदार प्रभावशाली हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी किरदार हैं, जो लोगों के दिलों में बस गए हैं। कालीन भैया, मुन्ना, गुड्डू, बब्लू, शरद शुक्ला, बाउजी, मकबूल जैसे किरदार तो लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। वहीं, फीमेल किरदारों में बीना, गोलू और माधुरी जैसे किरदारों ने भी अपनी पहचान मजबूत बनाई हुई है। ‘मिर्जापुर 3’ के ट्रेलर को देखकर तो लगता है कि इस सीजन में औरतों का दबदबा रहने वाला है। आज हम फीमेल किरदार गोलू पंडित (श्वेता त्रिपाठी) के कुछ वायरल और मशहूर डायलॉग की बात करेंगे। आइए जानते हैं गोलू पंडित के वायरल संवाद।
गोलू गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘क्या आपकी यह इच्छा नहीं थी कि आपकी बेटी मिर्जापुर पर राज करे? बड़ी बेटी, छोटी बेटी नहीं तो बड़ी बेटी’
‘मिर्जापुर सीजन 2’ से गोलू गुप्ता सबसे प्रभावशाली और महत्वाकांक्षा को दर्शाने वाला संवाद है- ‘क्या आपकी यह इच्छा नहीं थी कि आपकी बेटी मिर्जापुर पर राज करे? बड़ी बेटी, छोटी बेटी नहीं तो बड़ी बेटी।’ ये बात गोलू अपने पिता से कहती है। उसकी बड़ी बहन को स्वीटी को मुन्ना त्रिपाठी मार देता है, जिसके बाद गोलू बदला लेने की ठान लेती है। गोलू का सिर्फ एकमात्र लक्ष्य होता है ‘मिर्जापुर’ की गद्दी हासिल करना।
'तौबा-तौबा' पर विक्की कौशल के जबरदस्त डांस मूव्स की प्रशंसक कर रहे हैं जमकर तारीफ

‘औरत चाहे चंबल की हो या पूर्वांचल की, गन उठाती है तो इसका मतलब दिक्कत है’
मिर्जापुर के दूसरे सीजन से गोलू का ये डायलॉग भी खूब पसंद किया गया है। इस डायलॉग से औरतों का खुद पर होने वाले अत्याचार और उसका प्रतिकार करने पर समाज को बताने की कोशिश की गई है कि सब कुछ ठीक होता तो ये नौबत नहीं आती। श्वेता त्रिपाठी ने इस संवाद को बड़ी ही संजीदगी से पेश किया है।
मिर्जापुर के दूसरे सीजन से गोलू का ये डायलॉग भी खूब पसंद किया गया है। इस डायलॉग से औरतों का खुद पर होने वाले अत्याचार और उसका प्रतिकार करने पर समाज को बताने की कोशिश की गई है कि सब कुछ ठीक होता तो ये नौबत नहीं आती। श्वेता त्रिपाठी ने इस संवाद को बड़ी ही संजीदगी से पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलू गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘ये समय वायलेंस का नहीं कंसोलिडेशन का है’
‘मिर्जापुर सीजन 3’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके ट्रेलर से ही कई सारे डायलॉग वायरल होने लगे हैं। उन्ही में से एक है गोलू गुप्ता का ये संवाद, जिसमें वह कहती हैं ‘ये समय वायलेंस का नहीं कंसोलिडेशन का है।’ उनका ये किरदार इस बार और भी सशक्त होकर उभरा है।
‘मिर्जापुर सीजन 3’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके ट्रेलर से ही कई सारे डायलॉग वायरल होने लगे हैं। उन्ही में से एक है गोलू गुप्ता का ये संवाद, जिसमें वह कहती हैं ‘ये समय वायलेंस का नहीं कंसोलिडेशन का है।’ उनका ये किरदार इस बार और भी सशक्त होकर उभरा है।
विज्ञापन
गोलू गुप्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम @yehhaimirzapur
‘मिर्जापुर 3’ के कुछ अन्य वायरल डायलॉग
‘अबे पढ़ाई लिखाई में ध्यान लगाओ आईएएस-वाईएएस बनो’-मुन्ना
‘हिंदी फिल्मों के हीरो हैं हम, हमें कोई नहीं मार सकता, हम अमर हैं’- मुन्ना
‘जीत की गारंटी तभी है जब जीत और हार दोनों तुम्हारे कंट्रोल में हो’-बाउजी
‘जब कुर्बानी देने का समय आता है तो कुर्बानी सिपाही की जाती है, राजा और राजकुमार तो जिंदा रहते हैं सिर्फ गद्दी पर बैठने के लिए’-मुन्ना
‘जो आया है, वो जाएगा भी बस मर्जी हमारी होगी’- कालीन भैया
Vivek Agnihotri: 'मां काली की धरा पर भी महिलाएं महफूज नहीं', बंगाल के राजनीतिक हालात पर विवेक अग्निहोत्री की टिप्पणी