फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल

Fri, 14 Jun 2024 07:52 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 07:52 AM IST
सार

धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म 'किल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म धर्मा के बाकी फिल्मों से काफी अलग है, क्योंकि इसमें जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म से लक्ष्य लालवानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में कई बार उनकी झलक देखने को मिली है
 

विज्ञापन
film stars gathered at trailer launch of Kill Laksh Lalwani said it took nine years for dream to come true
फिल्म 'किल' के कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

धर्मा प्रोडक्शन की नई फिल्म 'किल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म धर्मा के बाकी फिल्मों से काफी अलग है, क्योंकि इसमें जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म से लक्ष्य लालवानी अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में कई बार उनकी झलक देखने को मिली है। 'किल' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म से जुड़े कई लोग पधारे थे, इनमें करण जौहर, गुनीत मोंगा, अचिन जैन, लक्ष लालवानी, राघव जुयाल और तान्या मानिकतला शामिल थे।

film stars gathered at trailer launch of Kill Laksh Lalwani said it took nine years for dream to come true
करण जौहर और गुनीत मोंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'किल' का निर्देशन निखिल भट्ट ने किया है। उनके बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर ने कहा कि वो बहुत ज्यादा शांत स्वभाव के हैं। आप पता नहीं लगा सकते कि उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है। उन्हें देखकर लगता है कि वो एक मक्खी भी नहीं मार सकते। बता दें कि निखिल इससे पहले बृज मोहन अमर रहे, अपूर्वा और हुडदंग का भी निर्देशन कर चुके हैं। 

film stars gathered at trailer launch of Kill Laksh Lalwani said it took nine years for dream to come true
लक्ष लालवानी और राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए लक्ष लालवानी ने कहा कि वो नौ साल से मुंबई में हैं। उनका सपना था कि एक दिन धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करेंगे और अब नौ साल बाद उनका सपना पूरा हो गया है। लक्ष्य ने करण जौहर और गुनीत मोंगा को इसके लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पास फिलहाल कहने के लिए शब्द नहीं है। मैं ऊपर वाले का शुक्रगुजार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
film stars gathered at trailer launch of Kill Laksh Lalwani said it took nine years for dream to come true
लक्ष लालवानी, करण जौहर और तान्या मानिकतला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राघव जुयाल ने भी फिल्म में काम करने का मौका देने के लिए करण जौहर और गुनीत मोंगा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वो तो मुंबई में ट्रेन पकड़कर डांसर बनने आए थे और अब फिल्मों में काम करने का अवसर मिल रहा है तो उनके लिए तो यह बोनस की तरह है। वहीं, फिल्म में मुख्य महिला किरदार निभा रही अभिनेत्री तान्या मानिकतला ने बताया कि फिल्म की कहानी पढ़ते ही उनका उत्साह बढ़ गया था। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उनका पहला ही सवाल यह था कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed