{"_id":"69046b88d5812f5f61081559","slug":"former-prime-minister-indira-gandhi-death-anniversary-know-movies-based-on-her-life-and-career-2025-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘बेल बॉटम’ तक, इन फिल्मों में दिखाई गई इंदिरा गांधी के जीवन की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
‘इमरजेंसी’ से लेकर ‘बेल बॉटम’ तक, इन फिल्मों में दिखाई गई इंदिरा गांधी के जीवन की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:26 PM IST
सार
Indira Gandhi Death Anniversary: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और आयरन लेडी इंदिरा गांधी की आज 31 अक्तूबर को पुण्यतिथि है। इस अवसर पर जानेंगे हम बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें उनके जीवन की झलक दिखाई गई है।
भारत के इतिहास की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी का निधन 31 अक्तूबर 1984 को हुआ था। इस दिन को प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम उनके जीवन और राजनीतिक करियर पर बनी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जानेंगे। चलिए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 6
फिल्म इमरजेंसी
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरजेंसी
कंगना रनौत द्वारा निर्मित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'इमरजेंसी' साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म इंदिरा गांधी के 1975 में लिए गए आपातकाल के फैसले पर आधारित थी। फिल्म में इंदिरा गांधी के निर्णयों, विपक्ष से टकराव, मीडिया पर नियंत्रण, और सत्ता बनाए रखने के संघर्ष को भावनात्मक व राजनीतिक दोनों स्तरों पर पर्दे पर बखूबी दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
सुप्रिया विनोद - फिल्म इंदु सरकार
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदु सरकार
मधुर भंडारकर के निर्देशन में साल 2017 में फिल्म 'इंदु सरकार' रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी 1975 में लगे आपातकाल पर आधारित थी। फिल्म में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। आपको बताते चलें कि इस फिल्म का काफी विरोध हुआ था। फिल्म में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हाणी जैसे कलाकार नजर आए थे।
4 of 6
आंधी
- फोटो : एक्स
आंधी
गुलजार के निर्देशन में साल 1975 में आई फिल्म ‘आंधी’ हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में से है, जो सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतीक बन गई। उस समय इस फिल्म पर काफी बवाल मचा था। आलम यह रहा कि फिल्म को रिलीज के कुछ महीने बाद ही बैन कर दिया गया। इंदिरा सरकार की तरफ से आपातकाल के दौरान इस फिल्म पर पाबंदी लगा दी गई। फिर बाद में बीजेपी सरकार ने सत्ता में आकर फिल्म से बैन हटा दिया था। फिल्म में संजीव कुमार और सुचित्रा सेन प्रमुख भूमिका में थे।
विज्ञापन
5 of 6
31 अक्तूबर
- फोटो : एक्स
31 अक्तूबर
इंदिरा गांधी की हत्या पर आधारित फिल्म '31 अक्तूबर' साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोहा अली खान और वीर दास अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, आपको बताते चलें कि यह फिल्म सीधे इंदिरा गांधी की जीवन से नहीं जुड़ी थी, लेकिन उनके दौर के अंत और उसके भयानक परिणामों को दर्शाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।