सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cricketer Jemimah Rodrigues Share Anxiety Story Deepika Padukone Support Her

‘अपनी कहानी सुनाने के लिए शुक्रिया’, क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स को दीपिका ने दिया सपोर्ट; एंग्जाइटी पर की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Support Jemimah Rodrigues: कल इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया। शानदार मैच खेलकर भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मैच के बाद क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने एंग्जाइटी प्रॉब्लम पर बात की। इसे लेकर उन्हें दीपिका पादुकोण का सपोर्ट मिला है।

Cricketer Jemimah Rodrigues Share Anxiety Story Deepika Padukone Support Her
दीपिका पादुकोण, जेमिमा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने खुलासा किया कि वह काफी वक्त से एंग्जाइटी का शिकार हैं। वह हर मैच से पहले रोती थीं। अपने इंटरव्यू में वह कहती हैं, ‘मैं यहां बहुत कमजोर हो जाऊंगी क्योंकि मुझे पता है कि कोई और देख रहा है जो इसी चीज से गुजर रहा होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत में मैं बहुत स्ट्रेस, एंग्जाइटी से गुजर रही थी। मैं अपनी मां से बात करती थीं, रोती थीं। पैरेंट्स ने बहुत सपोर्ट।’ जेमिमा के टीम मेंबर्स ने भी उन्हें सपोर्ट दिया। एंग्जाइटी इश्यू को लेकर अब जेमिमा को दीपिका पादुकोण का साथ भी मिला है। 

Trending Videos
ये खबर भी पढ़ें: 'कल्कि 2898 एडी' के क्रेडिट से हटा दीपिका का नाम? जानें वायरल दावे के पीछे का सच
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका ने जेमिमा के हौंसले को सराहा
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में जेमिमा की एंग्जाइटी पर बात करने वाली वीडियो शेयर की। साथ ही लिखा, ‘जेमिमा रोड्रिग्स, अपनी कहानी साझा करने के लिए शुक्रिया।’ बताते चलें कि दीपिका पादुकोण भी कई साल पहले खुलकर अपनी डिप्रेशन प्रॉब्लम पर बात कर चुकी हैं। अब वह मेंटल हेल्थ को लेकर अवेयरनेस फैलाती हैं। 



दीपिका पादुकोण का करियर फ्रंट 
दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह शाहरुख की मूवी ‘किंग’ कर रही हैं। इस एक्शन फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी एक्टिंग कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका अल्लू अर्जुन के साथ डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'AA22xA6' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed