{"_id":"69041e39d7ff0839720d63cd","slug":"thama-ek-deewane-ki-deewaniyat-kantara-chapter-1-box-office-collection-2025-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' में जारी है टक्कर, 600 करोड़ के पार हुआ 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' में जारी है टक्कर, 600 करोड़ के पार हुआ 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 31 Oct 2025 07:56 AM IST
सार
Box Office Collection Report: रिलीज के 29वें दिन 'कांतारा चैप्टर 1' ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' में टक्कर जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्म धमाल मचा रही हैं। 'थामा' का कलेक्शन अच्छा है। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। 'कांतारा चैप्टर 1' को अब भी दर्शक प्यार दे रहे हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
थामा ट्रेलर
- फोटो : Maddock Films
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म ‘थामा’ को दर्शक प्यार दे रहे हैं। फिल्म की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं। इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को खींचने में कामयाब है। गुरुवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई 108.25 करोड़ रुपये हो चुकी है। यह फिल्म इस साल की उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
3 of 5
एक दीवाने की दीवानियत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
एक दीवाने की दीवानियत
बॉलीवुड फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक चल रही है। 'थामा' के साथ रिलीज हुई इस फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती जा रही है। 10वें दिन इस फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब तक इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : सोशल मीडिया
कांतारा चैप्टर 1
'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अब भी धमाल मचा रही है। पहले दिन इस फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 29वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से इस फिल्म ने 601.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली इस फिल्म के लेखक और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब- धर्मा प्रोडक्शन
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई काफी घट गई है। 29वें दिन इस फिल्म ने सिर्फ 6 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 61.54 करोड़ रुपये हो गया है। शुरुआत में फिल्म की कमाई अच्छी रही, हालांकि अब इसकी कमाई घट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।