फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘थामा’ के सामने भी डटकर खड़ी है ‘एक दीवाने की दीवानियत’, 10वें दिन रहा ऐसा कलेक्शन

Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 30 Oct 2025 11:17 PM IST
सार

Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection Day 10: रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब जानिए 10वें दिन फिल्म ने किया कैसा कलेक्शन?

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Starrer Film Strong In Front Of Thamma
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : अमर उजाला

हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। 10 दिनों बाद भी फिल्म की कमाई आगे बढ़ रही है। अब जानते हैं 10वें दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Starrer Film Strong In Front Of Thamma
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x

10वें दिन का कलेक्शन
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का 10वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने गुरुवार को अपने 10वें दिन 2.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इससे पहले बुधवार को 9वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से 10 दिनों में फिल्म ने कुल 55 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Starrer Film Strong In Front Of Thamma
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : यूट्यूब

हर्षवर्धन राणे के अभिनय को किया गया पसंद
‘सनम तेरी कसम’ से युवाओं के बीच मशहूर हुए हर्षवर्धन राणे इस बार फिर से जब एक नई जुनूनी लव स्टोरी लाए, तो हर किसी को फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही मिलीं। लेकिन हर्षवर्धन राणे के अभिनय को जरूर पसंद किया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Starrer Film Strong In Front Of Thamma
फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'थामा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘थामा’ से मिल रही है चुनौती
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ से हो रहा है। ‘थामा’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अपने बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है।

विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 10 Harshvardhan Rane Starrer Film Strong In Front Of Thamma
'एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x
यह है फिल्म की कहानी
फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी आशिक की कहानी है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के एक आर्टिस्ट का रोल किया है। जो अदा (सोनम बाजवा) नाम की लड़की के प्यार में डूब जाता है। लेकिन यह कहानी आगे चलकर पागलपन, जुनूनी की हद में बदल जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed