फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: 'सालार 2' का हिस्सा बनेंगी कियारा आडवाणी? प्रभास के साथ इस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री!

Thu, 25 Apr 2024 10:11 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 25 Apr 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
game changer and don 3 actress kiara advani likely to join salaar 2 will do special song with prabhas reports
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे राम चरण के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अब एक और साउथ फिल्म को लेकर अफवाह है कि कियारा उसका हिस्सा बन सकती हैं। यह फिल्म है प्रभास की 'सालार 2'। सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह है कि कियारा आडवाणी अब प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार 2' में शामिल हो सकती हैं।

game changer and don 3 actress kiara advani likely to join salaar 2 will do special song with prabhas reports
कियारा आडवाणी - फोटो : ANI

रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी 'सालार 2' में मुख्य भूमिका के रूप में शामिल हो सकती हैं। कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिसके बारे में विवरण अभी तक ज्ञात नहीं है। इसके अलावा वे फिल्म में प्रभास के साथ एक विशेष गाने में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि, निर्माताओं या कियारा की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Ananya Panday: हीरामंडी की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के संग पहुंचीं अनन्या पांडे, फैंस हुए फिदा

game changer and don 3 actress kiara advani likely to join salaar 2 will do special song with prabhas reports
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के जरिए निर्देशित 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' ने दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में धूम मचाई और सभी को प्रभावित किया। इसमें प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी थे। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। बाद में निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल की पुष्टि की। 'सालार 2' दो सबसे अच्छे दोस्तों प्रभास और पृथ्वीराज की कहानी है, जो सबसे बड़े दुसमन बन जाएंगे।
King: लंदन में बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान! फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
game changer and don 3 actress kiara advani likely to join salaar 2 will do special song with prabhas reports
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच कियारा आडवाणी भी 'डॉन 3' के साथ एक्शन जॉनर में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में होंगे। इससे पहले कियारा ने साक्षात्कार में कहा था कि डॉन 3 उनकी पहली एक्शन फिल्म होगी। उन्होंने साझा किया कि दर्शकों ने अब तक जिस तरह से उन्हें देखा है, उससे अलग होने के लिए उन्होंने जानबूझकर इस फिल्म को साइन करने का फैसला किया।
Ananya Panday: हीरामंडी की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य के संग पहुंचीं अनन्या पांडे, फैंस हुए फिदा

विज्ञापन
game changer and don 3 actress kiara advani likely to join salaar 2 will do special song with prabhas reports
रणवीर सिंह-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा ने 'डॉन 3' में काम करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था। उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए अच्छा निर्णय है। बहुत समय से मैं एक ही शैली में काम कर रही थी। हालांकि, मैं अब कुछ अलग किरदार करने के बारे में सोच रही थी। अब मुझे वह अवसर मिल गया है। मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं। 'डॉन 3' के लिए मुझे काफी तैयारी करनी होगी। हालांकि, मैंने कभी कोई एक्शन फिल्मों में काम नहीं किया है। यह पहली बार है, जब मैं किसी एक्शन फिल्म में काम करने जा रही हूं।'
King: लंदन में बेटी सुहाना के साथ 'किंग' की शूटिंग शुरू करेंगे शाहरुख खान! फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed