भरतपुर की जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी देने वाले वीडियो को शेयर किया। इसके बाद तो उसकी फेसबुक वॉल रणक्षेत्र बन गई। उसके समर्थक इसे सही बताने लगे तो कमेंट बॉक्स में सलमान खान के पाकिस्तानी फैन भी कूद पड़े। उन्होंने लॉरेंस को इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी तक दे डाली। इसके बाद दोनों पक्षों की ट्रोलिंग जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
{"_id":"5b3676944f1c1b13358b9688","slug":"gangster-lawrence-bishnoi-threatens-to-kill-salman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला, महबूब अली, रोहतक
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
Trending Videos
salman khan and gangster lawrence bishnoi
कुछ दिन पूर्व ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर संपत नेहरा सलमान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। हालांकि सिक्योरिटी अधिक होने के कारण कामयाब नहीं हो सका था। हरियाणा एसटीएफ ने बाद में संपत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
gangster lawrence bishnoi
संपत और लॉरेंस की गिरफ्तारी के बाद भी लॉरेंस का फेसबुक एकाउंट लगातार अपडेट किया जा रहा है। 12 जून को ही लॅरेंस के नाम से बनाए गए फेसबुक एकाउंट पर सलमान को धमकी देने के संबंध में पोस्ट डाली गई थी। जिस पर लारेंस की फ्रेंड लिस्ट में शामिल दोस्त और सलमान खान के फैन आपस में भिड़ गए हैं। इस फैंस में कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। लारेंस के दोस्त जहां उसकी धमकी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के अली राज, मोइन, कलकत्ता के सुनील आदि ने लारेंस को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि वह सलमान को तो दूर की बात, पहले उन्हें मारकर दिखाए। प्रतिदिन लॉरेंस व सलमान के समर्थकों के बीच वाकयुद्घ चल रहा है। उक्त मामले की अब पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
Salman Khan
काला हिरण शिकार मामले को लेकर दी गई थी धमकी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि काला हिरण शिकार मामले को लेकर लारेंस ने सलमान को धमकी दी थी। धमकी के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। सलमान के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि काला हिरण शिकार मामले को लेकर लारेंस ने सलमान को धमकी दी थी। धमकी के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। सलमान के घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
Salman Khan
संपत ने भेजे थे शूटर
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कारौर के आनंद हत्याकांड को अंजाम दिलाने के लिए संपत ने ही शूटर भेजे थे। एक शूटर का पता लग गया है। जबकि अन्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पुलिस संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि कारौर के आनंद हत्याकांड को अंजाम दिलाने के लिए संपत ने ही शूटर भेजे थे। एक शूटर का पता लग गया है। जबकि अन्य का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पुलिस संपत को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगी।
