पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhani Bhatnagar: सुहानी भटनागर के निधन पर फोगट बहनों ने जताया शोक, गीता और बबीता ने किया भावुक पोस्ट

Sun, 18 Feb 2024 09:02 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 09:02 AM IST
विज्ञापन
Geeta and Babita Phogat mourns death of dangal actress suhani bhatnagar shared an emotional post
गीता फोगाट, बबीता फोगाट, सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के निधन से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। सुहानी भटनागर की 19 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। सुहानी की मौत पर दंगल की स्टार कास्ट से लेकर इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने शोक जताया। वहीं, रियल फोगट बहनों ने भी सुहानी के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

Geeta and Babita Phogat mourns death of dangal actress suhani bhatnagar shared an emotional post
बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

बबीता फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सुहानी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ी में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे।

Geeta and Babita Phogat mourns death of dangal actress suhani bhatnagar shared an emotional post
गीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट ने एक्स पर लिखा, 'दंगल फ़िल्म में मेरी छोटी बहन बबीता फोगाट का बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में दुनिया से चला जाना बहुत दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Geeta and Babita Phogat mourns death of dangal actress suhani bhatnagar shared an emotional post
जायरा वसीम - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, दंगल में उनकी बड़ी बहन का रोल निभाने वाली जायरा वसीम ने लिखा, 'काश यह एक अफवाह होता, जैसे ही मैंने यह खबर सुनी, मुझे सुहानी के साथ बिताए सभी पल फ्लैशबैक में चलने लगे। हमारे पास इतनी अच्छी यादें थीं। मैं प्रार्थना करती हूं कि सुहानी के माता-पिता को इस मुश्किल घड़ी में इस दुख को सहने की ताकत मिले।'
Suhani Bhatnagar: बचपन में ही सुहानी ने शुरू कर दी थी मॉडलिंग, दंगल के लिए 11,000 लड़कियों में से हुआ था चुनाव

विज्ञापन
Geeta and Babita Phogat mourns death of dangal actress suhani bhatnagar shared an emotional post
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आमिर खान प्रोडक्शंस की तरफ से भी सुहानी के निधन शोक व्यक्त किया गया। सोशल मीडिया पर प्रोडक्शन हाउस की तरफ से लिखा गया, 'हमें अपनी सुहानी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है। उनकी मां पूजा और पूरे परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। इतनी प्रतिभाशाली युवा लड़की, ऐसी टीम खिलाड़ी, सुहानी के बिना दंगल अधूरा होता। सुहानी तुम हमेशा हमारे दिलों में एक सितारा बनी रहोगी। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।'
Bollywood Actresses: लंबे समय से एक हिट फिल्म की तलाश में हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट के नाम देख होगी हैरानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed