पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Cinema: इन मशहूर सितारों की बेटियां फिल्ममेकिंग गाड़ रहीं झंडे, लिस्ट के नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Sun, 18 Feb 2024 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
These Superstars Daughters Are Ruling In Filmmaking Aishwarya Rajinikanth Pooja Bhatt Rhea Kapoor Ekta Kapoor
फिल्मी सितारों की बेटियां - फोटो : अमर उजाला

देश में अक्सर देखा जाता है कि डॉक्टर के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर के बच्चे इंजीनियर और स्टारकिड अभिनय की दुनिया को ही चुनते हैं। हाालांकि, कुछ ऐसे बच्चे भी होते हैं तो अपनी अलग राह चुनते हैं। आज हम आपको बी-टाउन के उन सितारों के बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक्टिंग छोड़कर पर्दे के पीछे अपना करियर बनाना ज्यादा सही समझा।


Rajkumar Santoshi: मुश्किलों में घिरे राजकुमार संतोषी, अदालत ने सुनाई दो साल की सजा, चुकाने होंगे दो करोड़

These Superstars Daughters Are Ruling In Filmmaking Aishwarya Rajinikanth Pooja Bhatt Rhea Kapoor Ekta Kapoor
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या रजनीकांत

ऐश्वर्या रजनीकांत साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। पिता की तरह वे भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हालांकि, वे अभिनेत्री नहीं बल्कि पर्दे के पीछा काम करती हैं। ऐश्वर्या भारत की जानी मानी निर्देशक हैं। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने '3' नाम की फिल्म से की थी। हाल ही में उनकी फिल्म लाल सलाम रिलीज हुई है, जिसमें रजनीकांत भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।

These Superstars Daughters Are Ruling In Filmmaking Aishwarya Rajinikanth Pooja Bhatt Rhea Kapoor Ekta Kapoor
पूजा भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा भट्ट

पूजा भट्ट बॉलीवुड के निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपनी शुरुआत बतौर अभिनेत्री की थी। कई बड़े कलाकारों के साथ काम करने के बाद भी उनका करियर ऊंची उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखने का फैसला कर लिया। वे पाप जिस्म 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Superstars Daughters Are Ruling In Filmmaking Aishwarya Rajinikanth Pooja Bhatt Rhea Kapoor Ekta Kapoor
रिया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
रिया कपूर

रिया कपूर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम की तरह उन्होंने एक्टिंग को अपने करियर के तौर पर नहीं चुना, बल्कि वे फिल्मों के निर्माण में झंडे गाड़ रही हैं।  वे अब तक कई शानदार फिल्मों का निर्माण कर चुकी हैं।

विज्ञापन
These Superstars Daughters Are Ruling In Filmmaking Aishwarya Rajinikanth Pooja Bhatt Rhea Kapoor Ekta Kapoor
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
एकता कपूर

इस लिस्ट में एकता कपूर का नाम भी शामिल हैं। सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता टीवी और फिल्मों की मशहूर निर्माता हैं। वे कई शानदार धारावाहिकों का निर्माण कर चुकी हैं। इसके अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस बहुत सी सुपरहिट फिल्में भी बना चुका है।
गुलजार को ज्ञानपीठ: बेहतरीन निर्देशक के साथ उम्दा गीतकार भी हैं गुलजार, लेखन से लाखों दिलों पर करते हैं राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed