Pakistani Celebs on Strike: देख लें पाकिस्तानी कलाकारों का दोगलापन, ऑपरेशन सिंदूर पर बिलबिलाए; जानें क्या बोले
Pakistani Celebs Condemn Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सितारे छाती पीट रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान बुरी तरह तिलमिला गया है। 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सितारों की प्रतिक्रिया भी सामने आई, जो भारतीय सेना के इस एक्शन पर जहर उगल रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं। आतंकियों पर हुए हमले पर पाकिस्तानी सितारों का दिल पसीज रहा है और वे सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ लिखकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। सेना के इस पराक्रम से कौन-कौन से पाकिस्तानी सितारे बिलबिला उठे हैं और क्या लिख रहे हैं? जानिए...
हानिया आमिर ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है। इस स्टोरी में उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पास अभी कोई बढ़िया शब्द नहीं है। मेरे पास बस गुस्सा, दर्द और आहत हुआ दिल है। एक बच्चा चला गया, परिवार बिखर गए और किस लिए? इस तरह से आप किसी की रक्षा नहीं करते। यह पूरी तरह क्रूरता है। आप निर्दोष लोगों पर बम गिराकर उसे रणनीति नहीं कह सकते। यह ताकत नहीं है, कायरता है। हम आपको देख रहे हैं।
बिलबिलाए फवाद ने क्या लिखा?
अभिनेता फवाद खान ने बुधवार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए हमले के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अभिनेता ने लिखा, ‘इस शर्मनाक हमले में घायल और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं मृतकों के लिए दुआ करता हूं। सभी से एक सम्मानजनक अनुरोध: भड़काऊ शब्दों से आग को भड़काना बंद करें। यह निर्दोष लोगों की जान के लायक नहीं है। बेहतर समझ की जीत हो।’ अपने इस पोस्ट में फवाद ने भारत के खिलाफ जहर उगला, लेकिन इस पोस्ट पर अपने ही मुल्क में उनकी खूब आलोचना हुई। वह भी इसलिए कि उन्होंने भारतीय फिल्म में काम किया।
माहिरा खान ने की निंदा
हानिया आमिर ही नहीं, पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भी भारत की तरफ से इस जवाबी एक्शन पर जहर उगला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करत हुए लिखा ‘गंभीर रूप से कायरतापूर्ण। अल्लाह हमारे देश की रक्षा करे, सदबुद्धि आए। आमीन।’ इसके अलावा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई एक अन्य पोस्ट में माहिरा ने कहा कि वह ऐसे देश में रहने के लिए आभारी हैं, जहां उन्हें यह नहीं बताया जाता कि उन्हें क्या कहना है। माहिरा ने लिखा, 'मेरे पास आवाज है और मैं इसका इस्तेमाल कर सकती हूं। जब हमारे देश में अन्याय होता है, तो हम आवाज उठाते हैं, हम हिंसा की निंदा करते हैं, चाहे वह कहीं भी हो, जब मेरे देश पाकिस्तान को बिना किसी सबूत के तुरंत दोषी ठहराया जाता है। मैं पाकिस्तान से प्यार करती हूं। हम सही काम करें। हम इस जघन्य उकसावे के बाद भी उस स्तर तक कभी न गिरें'।
आयजा और दानिश ने की दुआ
पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा कि वह मानवता के साथ खड़ी हैं। उन्होंने आयजा ने लिखा, 'राजनीति या व्यक्तिगत हितों से ऊपर मानवता सबसे पहले आती है'। वहीं, उनके पति व अभिनेता दानिश तैमूर ने पाकिस्तान के झंडे की एक तस्वीर साझा कर लिखा है, 'ईश्वर सभी को सुरक्षित रखें'।
मावरा हुसैन
भारतीय फिल्म 'सनम तेरी कसम' में काम कर चुकीं पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन ने भारतीय सशस्त्र बल के शौर्य और पराक्रमी एक्शन पर बिलबिला उठी हैं। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' की आलोचना करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। मावरा ने लिखा, 'अल्लाह हम सबकी रक्षा करे, सदबुद्धि आए'।
उस्मान खालिद बट्ट
पाकिस्तानी एक्टर उस्मान खालिद बट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भारतीय अकाउंट से एक ट्वीट को फिर से शेयर किया, जिसमें कहा गया था, 'कल सुबह: 'पाजिस्तानी' गाजा की तरह मलबे के नीचे बच्चों को दिखाकर पीड़ित की भूमिका निभाएंगे। इस पर उस्मान खालिद ने लिखा है, 'जियोनिस्ट और हिंदुत्व चरमपंथी वास्तव में एक ही कपड़े से बने हैं'।
अमीर गिलानी
मावरा हुसैन के पति व पाकिस्तानी एक्टर अमीर गिलानी भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' से तिलमिला उठे हैं। बौखलाहट में उन्होंने इसे 'कायरतापूर्ण हमला' बताया और निर्दोष लोगों की जान जाने पर शोक व्यक्त किया। अमीर ने लिखा, 'यह सब सिर्फ वोट बैंक के लिए किया गया'।
उर्वा हुसैन
पाकिस्तानी अभिनेत्री उर्वा हुसैन भी भारतीय सेना के एक्शन पर खिसियानी बिल्ली बनी हुई हैं। उर्वा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम इस समय किसी युद्धरत दुश्मन से नहीं लड़ रहे हैं! हम एक ऐसे पड़ोसी से लड़ रहे हैं, जिसकी छोटी-सी अहंकारी मानसिकता है और जो आने वाले राजनीतिक अभियान के लिए एक फर्जी प्रचार दृष्टिकोण साबित करना चाहता है। धिक्कार है, क्योंकि पाकिस्तान जिंदाबाद और पाक सेना पैंदाबाद'।
कुबरा खान
पाकिस्तानी अभिनेत्री कुबरा खान ने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि आज रात कोई सो रहा होगा। मासूमों की जान जाने से कोई खुशी नहीं होती। चाहे वे कहीं भी हों। दुख की बात है कि मैं एक बच्चे की मौत पर जश्न मनाती हुई देख रही हूं। इससे मेरा दिल टूट गया है। मैं हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं'। कुबरा ने ब्लैकआउट की स्थिति में एहतियाती उपायों की एक सूची दी, जिसमें लोगों को अपने फोन और पावर बैंक चार्ज रखने, घर पर रहने, झूठी खबरों को फैलने से रोकने और मीम बनाने से बचने के लिए प्रोत्साहित किया'।
आइमा बेग
पाकिस्तानी सिंगर आइमा बेग ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर लिखा है कि उनका दिल भारी है क्योंकि युद्ध सिर्फ दर्द लेकर आया है। सैनिकों, परिवारों और राष्ट्रों के लिए। आइमा ने लिखा, 'मैं शांति और प्रभावित हर आत्मा की ताकत के लिए प्रार्थना कर रही हूं। पाकिस्तान की बेटी होने के नाते, मैं अपने लोगों के साथ खड़ी हूं। नफरत में नहीं, बल्कि उम्मीद में'। गायिका ने उम्मीद जताई कि संवाद विनाश पर जीत हासिल करेगा और मानवता संघर्ष से ऊपर उठ जाएगी।
जारा नूर अब्बास
आतंकी ठिकानों पर हुए भारतीय सेना के एक्शन पर पाकिस्तानी अभिनेत्री जारा नूर अब्बास ने लिखा है, 'महिलाएं और बच्चे अपने घरों में सो रहे थे। यह अनुचित है। यह एक अपराध है। मैं युद्ध की निंदा करती हूं। मैं हिंसा में वृद्धि और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की निंदा करती हूं'। अब्बास ने कहा कि पाकिस्तान की बेटी के रूप में वह अपने देश के लिए खड़ी हैं और शांति के लिए दुआ करती हैं'।