फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: कैंसर का दर्द भुला बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ सैर-सपाटे पर निकलीं हिना खान, शेयर कीं खूबसूरत फोटोज

Sat, 01 Feb 2025 11:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Feb 2025 11:28 PM IST
सार

Hina Khan: अभिनेत्री हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। बड़ी हिम्मत और मजबूती के साथ वे यह जंग लड़ रही हैं। उपचार के बीच हिना अपनी लाइफ भी एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में वे बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ घूमने निकलीं।

विज्ञापन
Hina Khan enjoying day out with boyfriend rocky jaiswal share photos says Looking at the pink side of life
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। साथ ही यह बताया कि कैंसर के उपचार के दौरान रॉकी किस कदर उनका ख्याल रख रहे हैं। आज शनिवार को हिना खान ने फिर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे घूमने निकली हैं। हिना किसी और के नहीं, बल्कि रॉकी के साथ डे आउट पर गईं। 

Hina Khan enjoying day out with boyfriend rocky jaiswal share photos says Looking at the pink side of life
हिना खान-रॉकी जायसवाल - फोटो : इंस्टाग्राम

जिंदगी के गुलाबी पहलू की खोज
हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। उनका उपचार चल रहा है। इस मुश्किल वक्त का सामना हिना पूरी हिम्मत के साथ कर रही हैं। वे अपने वर्क फ्रंट पर भी एक्टिव हैं और मौका मिलते ही घूमने-फिरने निकल पड़ती हैं। हाल ही में वे अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ घूमने निकली हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, 'जिंदगी के गुलाबी पहलू की खोज, बेबी का डे आउट'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

Hina Khan enjoying day out with boyfriend rocky jaiswal share photos says Looking at the pink side of life
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पसंदीदा खाने का उठाया लुत्फ
तस्वीरों में हिना पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काले चश्मे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं। अभिनेत्री अपना पसंदीदा खाना एंजॉय करती दिख रही हैं। इस आउटिंग में हिना खान के साथ रॉकी के अलावा कुछ और भी दोस्त हैं। इसके अलावा एक छोटो बच्चा भी है, जिसके साथ हिना क्यूट पोज देती दिख रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें:
Psycho Thriller Movie: दिमाग चकरा देंगी ये साइको थ्रिलर फिल्में, दीपिका पादुकोण से लेकर आमिर खान तक उलझे रह गए

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan enjoying day out with boyfriend rocky jaiswal share photos says Looking at the pink side of life
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने की सलामती की दुआ
हिना खान की तस्वीरों पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। अभिनेत्री को हंसता-खिलखिलाता देख उन्हें सुकून मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी एंजिल अपना ख्याल बखूबी रख रही हैं, आप जल्दी स्वस्थ हों'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी खूबसूरती और जिंदादिली के आगे हर चीज फीकी है'। एक यूजर ने लिखा, 'इतनी ही मजबूत बनी रहना हिना, लव यू'। वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना को इन दिनों 'गृह लक्ष्मी' शो में देखा जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:
Loveyapa: 'लवयापा' के ट्रेलर रिलीज पर कांप रही थीं खुशी कपूर, खुद बयां की अपनी हालत, बोलीं- 'ओह ये सच में...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed