फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies In February: फरवरी में रिलीज होंगी ये पांच फिल्में, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का मिलेगा भरपूर डोज

Sat, 01 Feb 2025 07:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 01 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

Movies In February: फिल्मों के शौकीनों के लिए यह फरवरी महीना बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इसमें एक से बढ़कर एक फिल्में आ रही हैं। आज बात करेंगे इस महीने की शानदार फिल्मों के बारे में, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
Must watch bollywood movies releasing in month of february including chhava and thandel
फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्में। - फोटो : इंस्टाग्राम

साल 2025 की शुरूआत होते ही सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें जनवरी महीने में 'स्काई फोर्स', 'इमरजेंसी' और 'देवा' जैसी फिल्मों ने दर्शकों का इंटरटेनमेंट किया। फरवरी महीना भी आपके लिए कई धमाकेदार फिल्में लेकर आ रहा है। कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर से भरपूर ये फिल्में जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।


 
Must watch bollywood movies releasing in month of february including chhava and thandel
छावा - फोटो : इंस्टाग्राम- @vickykaushal09

छावा
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को संभाजी महाराज पर फिल्माया गया है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया।

यह खबर भी पढ़ें: Delhi Crime 3: फिर धाक जमाने आ रहीं DCP वर्तिका चतुर्वेदी, तीसरे सीजन में इस अभिनेत्री के जुड़ने की भी खबर

Must watch bollywood movies releasing in month of february including chhava and thandel
लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम- @khushikapoor

लवयापा
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म होगी। युवा कलाकारों के अभिनय वाली यह फिल्म 7 फरवरी को दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Must watch bollywood movies releasing in month of february including chhava and thandel
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम- @arjunkapoor

मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको हंसी ठहाकों का शानदार डोज मिलेगा। 

यह खबर भी पढ़ें: Hiten Tejwani: 'वो तो आसानी से एक करोड़ रुपये कमा सकते हैं', हितेन तेजवानी ने टीवी एक्टर्स के बारे में की बात

विज्ञापन
Must watch bollywood movies releasing in month of february including chhava and thandel
थंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम- @chayakkineni

थंडेल
दक्षिण भारतीय स्टार नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘थंडेल’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटना पर आधारित है, जिसमें आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम के मछुआरे गलती से पाकिस्तान के समुद्री बॉर्डर में घुस जाते हैं। यह एक्शन और देशभक्ति से ओतप्रोत करने वाली फिल्म है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed