Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Udit Narayan controversy kissing row female fans Shreya Ghoshal Alka Yagnik first Marriage denies Citizenship
{"_id":"679e1941d21a79e7fe02da60","slug":"udit-narayan-controversy-kissing-row-female-fans-shreya-ghoshal-alka-yagnik-first-marriage-denies-citizenship-2025-02-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udit Narayan: श्रेया घोषाल-अलका याग्निक को भी सरेआम किस कर चुके हैं उदित नारायण, विवादों से रहा है पुराना नाता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Udit Narayan: श्रेया घोषाल-अलका याग्निक को भी सरेआम किस कर चुके हैं उदित नारायण, विवादों से रहा है पुराना नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 01 Feb 2025 06:23 PM IST
सार
Udit Narayan: लाइव कॉन्सर्ट में महिला प्रशंसकों को किस करने के बाद से उदित नारायण विवादों में घिर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब गायक विवादों में आए हैं। इससे पहले भी वह ऐसी हरकतें कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम @uditnarayanmusic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण विवादों में घिर चुके हैं। दरअसल, गायक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान महिला प्रशंसकों को किस करते हुए नजर आए। यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी नाराज हैं और गायक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, जब उदित नारायण विवादों में घिरे हैं, इससे पहले भी विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं उनके विवादों पर...
2 of 6
उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
महिला प्रशंसकों को किया किस
सबसे पहले बात करते हैं हालिया विवाद के बारे में। दरअसल, लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने कई महिला प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेते हुए उन्हें गालों पर किस किया। वहीं, एक महिला प्रशंसक ने गायक के गाल पर किस किया तो उन्होंने महिला के होंठों को चूम लिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। ट्रोलिंग के बाद उदित नारायण ने कहा कि हम सभ्य लोग हैं, हम ऐसा नहीं करते। हम जब कॉन्सर्ट करते हैं तो फैंस भी खुश होते हैं और हमें भी उन्हें खुश करना होता है, इसे बड़ी बात बनाकर फैलाना नहीं चाहिए।
श्रेया को भी किया था किस
इससे पहले एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उदित नारायण ने गायिका श्रेया घोषाल को भी चूमा था। दरअसल, मंच पर मलाइका अरोड़ा ने घोषणा की थी कि अवॉर्ड श्रेया को मिलेगा, जब अवॉर्ड लेने श्रेया वहां पहुंचीं तो उदित भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने तुरंत श्रेया को गले लगा लिया और उनके गाल पर किस कर लिया, जिससे अचानक श्रेया के चेहरे के हाव भाव भी बदल गए थे। हालांकि, इस पर बाद में ना तो श्रेया ने और न ही उदित ने प्रतिक्रिया दी थी।
अलका याग्निक को भी चूम चुके हैं उदित
उदित नारायण के किस करने की आदत और फिर उससे पैदा हुए विवादों का सिलसिला यही खत्म नहीं हुआ है, बल्कि वह इससे पहले दिग्गज गायिका अलका याग्निक को भी किस कर चुके हैं। दरअसल, एक रियलिटी शो के दौरान अलका याग्निक और उदित ने मंच पर साथ प्रस्तुति दी थी। इसके बाद अचानक उदित ने अलका के गाल पर भी किस कर दिया था। उस समय भी उदित को ट्रोल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
पहली शादी से इनकार
उदित नारायण दो शादियां कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहली शादी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। दरअसल, बात 2006 की है, जब रंजना नारायण नाम की महिला ने उदित की पहली पत्नी होने का दावा किया था, मगर उदित ये बात मानने के तैयार ही नहीं थे। उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था। जब मामला ज्यादा बिगड़ गया, तब उन्होंने माना कि उनकी पहली शादी रंजना नारायण से हुई थी। बाद में उन्होंने दीपा नारायण से दूसरी शादी की। दूसरी शादी पहली शादी के रहते ही 1985 हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।