इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है। ऐसे में वहां चुनाव के लेकर तैयारियां जोर- शोर से चल रही हैं। हाल ही में अमेरिका की कई राजनीतिक हस्तियों के नाम राष्ट्रपति चुनाव के लिए सुनने को मिले हैं। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक हॉलीवुड स्टार का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है। एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए दावेदार हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं अभिनेता टॉम क्रूज, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
इन दिनों सोशल मीडिया पर हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज का नाम राष्ट्रपति चुनाव के लिए आगे आ रहा है। उनके नाम की चर्चा एक वीडियो की वजह से हो रही है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टॉम क्रूज दौड़ते हुए साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई के बारे में बताएंगे।
सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के नाम पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पिछले साल का है। इस वीडियो में जो शख्स दौड़ता हुआ नजर आ रहे हैं, वह दरअसल टॉम क्रूज नहीं बल्कि उनके जैसी दिखने वाले अमेरिका कलाकार मील फिशर हैं। मील फिशर टॉम क्रूज जैसे ही दिखते हैं। उन्होंने ही अपने इस वीडियो को बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया था।
अपने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए मील फिशर ने ट्वीट में लिखा था, 'क्या हो अगर टॉम क्रूज राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हों ?' मील फिशर ने इस वीडियो 13 अगस्त 2019 को ट्विटर पर साझा किया था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के नाम पर खूब वायरल हुआ था। वहीं अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के चंद महीने बचे हैं ऐसे में एक बार फिर से सोशल मीडिया पर मील फिशर का यह वीडियो टॉम क्रूज के नाम पर वायरल हो रहा है।
What if @TomCruise ran for President? #RunTomRun #Cruise2020 #ShowMe2020 pic.twitter.com/GPHvVZb3LR
आपको बता दें कि टॉम क्रूज हॉलीवुड सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं। टॉप गन, मिशन इंपॉसिबल सीरीज, रिस्की बिजनेस जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। वहीं बात करें अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तो नवंबर के पहले हफ्ते में नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होंगे। जिसमें इस बार रैपर कान्ये वेस्ट भी मैदान में उतर रहे हैं।
पढ़ें: डिज्नी स्टार सेबस्टियन एथी का 24 साल की उम्र में निधन, मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा