पिछले काफी समय से अपने पूर्व पति और हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप के साथ चले मानहानि मुकदमे के कारण अभिनेत्री एम्बर हर्ड सुर्खियों में रही हैं। दोनों के बीच चल रहे विवाद पर चाहे कोर्ट की तरफ से विराम लग गया हो लेकिन अभी भी जॉनी और एम्बर की तरफ से लगातार एक दूसरे को लेकर बयान बाजी जारी है। पिछले दिनों अपनी बेटी को इस जंग के बारे में सब कुछ बताने के बयान के बाद अब इस विवाद में एक नया किस्सा सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वह एम्बर हर्ड हैं। इस वायरल होती वीडियो के कारण एम्बर पर समलैंगिक होने जैसे गंभीर आरोप भी लग रहे हैं।
Amber Heard Leaked Video: एम्बर हर्ड के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, शर्मनाक हरकत करती नजर आई अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस करती दिखीं एम्बर
अपने पूर्व पति और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप से मानहानि का मुकदमा हारने के बाद अभिनेत्री एम्बर हर्ड लगातार अपने आर्थिक हालातों को लेकर चर्चा में हैं। जॉनी डेप के पक्ष में सुनाए गए वर्डिक्ट के बाद ही एम्बर हर्ड की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते उनसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी छीन लिए गए थे। लेकिन इतना सब होने के बाद भी यूजर्स और लोगों का गुस्सा अभिनेत्री के लिए शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दो महिलाएं एक दूसरे को किस करती नजर आ रही हैं। नेटिजन्स सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो जॉनी डेप की बिल्डिंग की लिफ्ट है और इसमें नजर आती महिलाएं एम्बर हर्ड और कारा डेलेविंगने हैं।
पहले भी वायरल हुए वीडियो
यह पहली बार नहीं है कि एम्बर हर्ड को लेकर इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हों। वायरल हुई इस वीडियो से पहले भी इसी तरह की एक वीडियो के सामने आने की बात की गई थी। उस समय दावा किया गया था कि एम्बर हर्ड ने एलन मस्क और अभिनेता जेम्स फ्रेंको को किस किया था। इतना ही नहीं इससे पहले एम्बर हर्ड की एक मिस्ट्री वुमन के साथ मेकआउट करती कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। बता दें, एम्बर हर्ड के इस तरीके के किस्सों का जिक्र कोर्टरूम में पेश की गई दलीलों में भी किया गया था, जिसकी वजह से सबके सामने एम्बर के सम्मान को बहुत ठेस पहुंची थी। लेकिन यह कितना सच है, कितना झूठ इस बात का दावा कर पाना थोड़ा मुश्किल है।
एम्बर ने दिया बयान
जॉनी डेप से मिली हार के बाद एम्बर हर्ड को आए दिन छोटी-छोटी बातों के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों के इस तरह के बर्ताव और ट्रोलिंग से तंग आकर एम्बर ने बयान जारी कर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। इतना ही नहीं पिछले दिनों उन्होंने एक साक्षात्कार में यहां तक कहा कि वह अपनी और जॉनी की बेटी को इस केस के बारे में सब कुछ बताएंगी। एम्बर ने कहा कि 'इस केस के दौरान और इस केस से पहले मुझपर जो कुछ भी बीती है मैं वो सब अपनी बेटी को जरूर बताऊंगी। मैं अब सिर्फ अपनी बेटी की परवरिश पर ध्यान दूंगी और किसी भी तरह के कानूनी पचड़ों में नहीं पडूंगी।'

कमेंट
कमेंट X