फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood: क्या फिल्मों से दूरी बनाने की तैयारी कर रहे ब्रैड पिट, क्या इशारा कर रहा यह बयान?

Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
oscar winning actor brad pitt  may retire from hollywood soon says he is in final semester or trimester of his acting career
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram: @bradpittofficial

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट दशकों से अपने शानदार अभिनय दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है। उनका चाहने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। हालांकि सामने आ रही लेटेस्ट खबर को सुनकर फैंस का दिल टूट सकता है। ऑस्कर विनिंग विजेता ब्रेड पिट ने हाल ही के एक इंटरव्यू इस तरफ इशारा किया कि वह अभिनय से संन्यास ले सकते हैं। 



 

oscar winning actor brad pitt  may retire from hollywood soon says he is in final semester or trimester of his acting career
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram

ब्रैड पिट ने हॉलीवुड में अपने 30 से अधिक वर्षों के करियर में कई प्रशंसित वाली परफॉर्मेंस दी हैं। वह अपने दमदार अभिनय की बदौलत फैंस के दिलों पर राज करते हैं। ब्रैड पिट ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा कि वह खुद को करियर के अंतिम चरण में मानते हैं, यह आखिरी सेमेस्टर या ट्राइमेस्टर होगा! मैं उसे डिजाइन करना चाहता हूं। हालांकि उन्होंने फिल्मों से सन्यास लेने के बारे में अभी खुलकर कोई घोषणा नहीं की है। 

oscar winning actor brad pitt  may retire from hollywood soon says he is in final semester or trimester of his acting career
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रैड पिट ने का अभिनय से बेहद गहरा जुड़ाव है। 58 वर्षीय अभिनेता ने कहा,'मैं उन प्राणियों में से हूं जो कला के माध्यम से बोलते हैं, मैं हमेशा बनाना चाहता हूं और अगर मैं नहीं बना रहा हूं तो मैं किसी तरह मर रहा हूं'। बात करें निजी जीवन की तो पूर्व पत्नी एंजेलिना जौली से कानूनी मामले को लेकर वह काफी तनाव से गुजरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscar winning actor brad pitt  may retire from hollywood soon says he is in final semester or trimester of his acting career
ब्रैड पिट - फोटो : Instagram/bradpittofflcial

ब्रैड पिट ने स्वयं को एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर साबित किया है और दशकों से वह इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में 'इनग्लोरियस बास्टर्ड','मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ', 'फाइट क्लब' जैसी हिट फिल्में दी हैं। ब्रैट पिट को साल 2019 की फिल्म 'वन्स अपॉन टाइम इन हॉलीवुड' में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में ऑस्कर से नवाजा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed