सब्सक्राइब करें

Bullet Train: ब्रैड पिट की फिल्म 'बुलेट ट्रेन' का नया पोस्टर जारी, मेकर्स ने दिखाई किरदारों की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 23 Jun 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
Bullet Train Poster Released: See The Glimpse of Characters of Star Cast of Brad Pitt Film
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बुलेट ट्रेन' के नए पोस्टर जारी कर दिए गए हैं। फिल्म के मेकर्स ने चार पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स से फिल्म के मुख्य कलाकारों के कैरेक्टर को समझाने की कोशिश की गई है। नए पोस्टर में अंग्रेजी भाषा में फिल्म का नाम लिखा हुआ है। इसके अलावा हर पोस्टर में जापानी में भी कुछ लिखा हुआ नजर आ रहा है।

Trending Videos
Bullet Train Poster Released: See The Glimpse of Characters of Star Cast of Brad Pitt Film
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस किताब पर आधारित है फिल्म

बता दें कि यह फिल्म कोटारो इसाका द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'मारिया बीटल' पर आधारित है। इस फिल्म में ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा जॉय किंग, ब्रायन टायरी हेनरी, आरोन टेलर-जॉनसन, जाजी बीट्ज, माइकल शैनन, बैड बनी, लोगान लर्मन, एंड्रयू कोजी, करेन फुकुहारा, मासी ओका और हिरोयुकी सनाडा और सैंड्रा बुलॉक भी फिल्म में अहम किरदार में दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bullet Train Poster Released: See The Glimpse of Characters of Star Cast of Brad Pitt Film
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ट्रेलर को दर्शकों ने किया था पसंद
फिल्म का निर्देशन डेविड लीच ने किया है। इससे पहले डेविड 'डेडपूल 2' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। रेयॉन रेनॉल्ड्स अभिनीत 'डेडपूल 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यही वजह है कि उनकी नई पेशकश को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर में तेज रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन में ब्रैड पिट का गजब का एक्शन सीक्वेंस देखने को मिला था। 'बुलेट ट्रेन' की पटकथा जैक ओल्केविक्ज ने लिखी है।

Bullet Train Poster Released: See The Glimpse of Characters of Star Cast of Brad Pitt Film
बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि इस फिल्म का पहला ट्रेलर दो मार्च को मेकर्स ने जारी किया था। लगभग तीन मिनट लंबा यह ट्रेलर एक्शन के साथ ह्यूमर से भरपूर था। इस ट्रेलर को देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। सोनी पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया की इस फिल्म को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में भाषा में रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed