😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
Amber Heard was seen coming out of the private plane for the first time after the defamation case, johny depp fans slam actress
{"_id":"62a4c4f86a26ce7afd661cbc","slug":"amber-heard-was-seen-coming-out-of-the-private-plane-for-the-first-time-after-the-defamation-case-johny-depp-fans-slam-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amber Heard: प्राइवेट जेट में घूमने पर ट्रोल हुईं एम्बर हर्ड, यूजर्स बोले- मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं और...","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Amber Heard: प्राइवेट जेट में घूमने पर ट्रोल हुईं एम्बर हर्ड, यूजर्स बोले- मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं और...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को उनके पूर्व पति और अभिनेता जॉनी डेप के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में फैसला सुनाए जाने के बाद पहली बार देखा गया। उन्हें शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी के एक हवाई अड्डे पर निजी प्लेन से बाहर निकलते और लग्जरी एसयूवी में जाते हुए पैपराजी ने क्लिक किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एम्बर के साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक्ट्रेस ने हरे रंग की शर्ट, काली पेंट पहनी थी, साथ ही उन्होंने जैकेट भी कैरी किया था। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस अपनी वर्क मीटिंग के लिए न्यूयॉर्क शहर में थीं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्होंने न्यू जर्सी से वाशिंगटन डीसी के लिए उड़ान भरी और बाद में वापस वर्जीनिया में अपने घर लौट आईं।
Trending Videos
2 of 4
Johnny Depp Vs Amber Heard
- फोटो : सोशल मीडिया
एम्बर की एयपोर्ट से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्राइवेट प्लेन से यात्रा करने की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस के वकील ने दावा किया था एम्बर डेप को 10 मिलियन डॉलर का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने ट्वीट किया, मुझे लगता है कि यह दावा करना एम्बर हर्ड का पाखंड है कि उनके पास जॉनी डेप को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं, जबकि उनके पास एक वाईएसएल पर्स, एक निजी जेट, पीआर टीम और एक महीने में 22 हजार हवेली पर खर्च करने के लिए पैसे हैं।' इसके अलावा कई यूजर्स एम्बर की इन फोटोज पर निशाना साध रहे हैं।
I think it’s hypocritical of Amber Heard to claim she has no money to pay Johnny Depp and the charities she used for clout but can afford a YSL purse, a private jet, pr team and a 22k a month mansion. pic.twitter.com/iamKdgK6YS
गौरतलब है कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जॉनी और एम्बर ने साल 2015 में शादी कर ली थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली और साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2018 में एंबर ने द वाशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखकर जॉनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, हालांकि उस आर्टिकल में उन्होंने जॉनी का नाम नहीं लिया था। इसी लेख के आधार पर जॉनी ने एंबर पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का केस कर दिया था। एक्टर ने केस दायर करते हुए दावा किया था कि इस लेख की वजह से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है, साथ ही उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गईं। इसके बाद एम्बर ने भी घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए जॉनी पर 100 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X