सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hollywood Movies: इस हॉलीवुड फिल्म ने कमाए 20 हजार करोड़, बॉलीवुड की 10 फिल्में मिलकर भी नहीं कर पाईं मुकाबला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 11 Jun 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar to jurassic world avengers and Franchise Box Office Collection News in Hindi
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में - फोटो : Social media

आपने अक्सर बॉलीवुड फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई की जंग करते देखा होगा। लेकिन, क्या जानते हैं कि बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी ऐसी जंग देखने को मिलती है। हॉलीवुड द्वारा दिखाए गए कंटेंट के कारण विदेशों के साथ-साथ हमारे देश में भी इन फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कारण भारत में भी हॉलीवुड की फिल्में धमाकेदार कमाई करती हैं। ऐसा ही पिछले दिनों रिलीज हुई मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज: इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' और 'टॉप गन मेवरिक' के साथ देखने को मिला था और हाल ही में रिलीज हुई मशहूर फ्रेंचाइजी 'जुरासिक पार्क' की आखिरी फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन' को भी एक धमाकेदार ओपनिंग मिली है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2009 में आई फिल्म 'अवतार' का सीक्वल भी एक ऑल टाइम हिट में शामिल होने वाला है। इन फिल्मों के जबरदस्त कलेक्शन को ध्यान में रखते हुए और 'अवतार 2' से की जा रही उम्मीदों को सही साबित करने के लिए, आज हम आपको हॉलीवुड की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। उनमें साल 1994 में रिलीज हुई 'टाइटैनिक' से लेकर 'अवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' और 'स्टार वॉर्स: द लास्ट जेडी' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचा और सबसे ज्यादा कमाई की है।    

Trending Videos
Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar to jurassic world avengers and Franchise Box Office Collection News in Hindi
अवतार - फोटो : Social media

'अवतार' 
साल 2009 में आई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' ने अब तक वर्ल्ड वाइड बॉक्स-ऑफिस पर करीब 20 हजार 368 करोड़ रुपए यानी 2.802 बिलियन डॉलर की धमाकेदार कमाई की है। इतने पैसे कमाने के बाद इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का तमगा अपने नाम कर रखा है। फिल्म ने पिछले साल चीन में दोबारा रिलीज होने के बाद 20 हजार 332 करोड़ रुपए यानी 2.797 बिलियन डॉलर का व्यापार करने वाली 'अवेंजर्स एंडगेम' को पीछे छोड़ दिया था। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है। जेम्स कैमरून की इस फिल्म को विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का गौरव प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar to jurassic world avengers and Franchise Box Office Collection News in Hindi
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'एवेंजर्स एंडगेम'
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की इस फ्रेंचाइजी ने रिलीज होने के साथ ही दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। फिल्म ने 20 हजार 332 करोड़ रुपए की कमाई कर दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जोई रूसो और एंथनी रूसो निर्देशित इस फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई कर 'अवतार' से टाइटल छीन लिया था। लेकिन पिछले साल चीन में दोबारा रिलीज होने की वजह से एक बार फिर 'अवतार' नंबर वन पर है। हालांकि, कलेक्शन का असर इसकी पॉपुलैरिटी पर नहीं पड़ा और अभी भी लोगों के दिलों में इस फिल्म की अपनी एक स्पेशल  जगह है।   

Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar to jurassic world avengers and Franchise Box Office Collection News in Hindi
टाइटैनिक

'टाइटैनिक' 
जेम्स कैमरून की साल 1997 में आई फिल्म 'टाइटैनिक' को कौन ही भूल सकता है। इस फिल्म को दुनियाभर में जितनी सराहना मिली शायद ही किसी फिल्म को मिली हो। यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित थी, जिसमें एक विशालकाय जहाज एक दुर्घटना के कारण समंदर की गोद में समा जाता है। इस जिंदगी और मौत की लड़ाई के बीच फिल्म में एक प्यारी प्रेम कहानी को दिखाया गया है, जिसने लोगों के दिलों को छुआ था। अवतार और एवेंजर एंडगेम से पहले यह फिल्म दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इसने 14147.11 करोड़ रुपए का बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया था। इसका रिकॉर्ड साल 2009 में आई जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार' ने ही तोड़ा था। 

विज्ञापन
Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar to jurassic world avengers and Franchise Box Office Collection News in Hindi
स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस - फोटो : Star Wars The Force Awakens

'स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस'
लिस्ट में चौथे नंबर पर स्टार वॉर्स फ्रेंचाइजी की 'स्टारवॉर्स- द फोर्स अवेकेंस' फिल्म है। जेजे अबराम्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म को साल 2015 में रिलीज किया गया था, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस साइंस फिक्शन सुपरहीरो फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 13 हजार 336 करोड़ रुपए का व्यापार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed