जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 'अवतार' के फैंस पिछले 13 साल से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म को भारतीय दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है। समुद्र और उसके बीच बसी नावी की नीली दुनिया से रूबरू कराने वाली 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है।
Avatar 2: 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' की धमाकेदार कमाई जारी, दो दिन में 100 करोड़ पहुंचा भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को लेकर सिने प्रेमियों में कमाल का उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने एडवांस बुकिंग में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। वहीं, जेम्स कैमरून की यह फिल्म हर किसी को उनके द्वारा बनाई गई आकर्षक जादुई दुनिया में डुबो देती है। ऐसे में कोई संदेह नहीं है कि यह फिल्म इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद साबित हो रही है।
Box Office Report: एवेंजर्स का गेम 'एंड' नहीं कर पाई अवतार 2, जानें किन-किन फिल्मों को दे चुकी मात
'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' कई रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को और भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। जेम्स कैमरून की फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही शानदार शुरुआत की और अब वर्ल्डवाइड इसने 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में इसका ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म रविवार छुट्टी के दिन भी शानदार कमाई करेगी।
Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
बता दें कि 'अवतार 2' ने 2022 की ओपनिंग में 'ब्रह्मास्त्र' और 'आरआरआर' जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि वह यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' को मात नहीं दे सकी है। वहीं, जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' बॉक्स ऑफिस पर 13 साल पहले रिलीज हुई 'अवतार' से भी बढ़िया कलेक्शन कर रही है।
Bigg Boss 16: अब वीडियो गेम में बॉक्सिंग करते दिखेंगे ‘छोटे भाईजान’, लाइव आकर बताया बिग बॉस में वापसी का प्लान