सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Indian Origin Actress In Hollywood Mocked By Troll Compared to a Domestic Worker Maitreyi Ramakrishnan Slams

कामवाली बाई से तुलना, हॉलीवुड में भारतीय मूल की एक्ट्रेस पर कसा तंज; मैत्रेयी रामकृष्णन ने ट्रोल को लताड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 11 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Maitreyi Ramakrishnan Be fitting Reply Troll: हॉलीवुड में कई भारतीय मूल की एक्ट्रेसेस अभिनय कर रही हैं, दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हाल ही में एक ट्रोल ने इन एक्ट्रेसेस की तुलना कामवाली बाई से कर दी। इस तुलना पर एक्ट्रेस मैत्रेयी रामकृष्णन ने ट्रोल करने वाले को आड़े हाथों लिया। 

Indian Origin Actress In Hollywood Mocked By Troll Compared to a Domestic Worker Maitreyi Ramakrishnan Slams
मैत्रेयी रामकृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@maitreyiramakrishnan
विज्ञापन

विस्तार

एक तरफ भारतीय दर्शक मैत्रेयी रामकृष्णन को हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में देखकर खुश हाेते हैं, उनकी उपलब्धियों को सराहते हैं, वहीं कुछ लोग ट्रोल करने से बाज नहीं आते हैं। हाल ही में एक ट्रोल ने एक्ट्रेस मैत्रेयी रामकृष्णनन और कई दूसरी भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर तंज कसा। इन एक्ट्रेसेस के चेहरों की तुलना कामवाली बाई से कर दी। कई लोगों ने ट्रोल करने वाले को खरी-खोटी सुनाई तो एक्ट्रेस मैत्रेयी रामकृष्णन ने भी करारा जवाब दिया है। 

Trending Videos


ट्रोल करने वाले ने क्या कहा था? 
मैत्रेयी रामकृष्णन और सुप्रिया गणेश के अलावा कई भारतीय मूल की हॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर एक ट्रोल करने वाले व्यक्ति ने ट्विटर पर कमेंट किया और उनकी तस्वीरों पर लिखा, ‘कामवाली बाई (नौकरानी) जैसी दिखने वाली।’ यह ट्रोल करने वाला आगे लिखता है, ‘भारतीय लोगों के लिए इस्तेमाल होने वाले सबसे आम चेहरे।’ दरअसल, इस ट्रोल करने वाले को लगता है कि हॉलीवुड में भारतीय चेहरों को लेकर एक स्टीरियोटाइप दिखता है। लेकिन यह बताते हुए वह शलीनता की सीमा को लांघ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मैत्रेयी ने भी दिया करारा जवाब 
ट्रोल करने वाले की पोस्ट पर ही मैत्रेयी रामकृष्णन ने लिखा, ‘और जोर से रो लो। लगातार चार-चार खूबसूरत लड़कियों को देखना वाकई मुश्किल होगा।’ मैत्रेयी के इस जवाब को कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी सपोर्ट किया। उनकी बेबाकी को सराहा है।  

Indian Origin Actress In Hollywood Mocked By Troll Compared to a Domestic Worker Maitreyi Ramakrishnan Slams
मैत्रेयी रामकृष्णन - फोटो : इंस्टाग्राम@maitreyiramakrishnan

मैत्रेयी रामकृष्णन ने की थी पॉपुलर सीरीज 
मैत्रेयी रामकृष्णन को दर्शकों ने एक सीरीज ‘नेवर हेव आई एवर’ में देखा था। इस सीरीज में उनका लीड रोल था, उनके किरदार का नाम देवी था। इस किरदार को निभाकर मैत्रेयी को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। आगे भी उनके पास कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed