{"_id":"69d9f095f2eed1bf970b6171","slug":"ben-affleck-gives-jennifer-lopez-his-share-of-60-million-doller-beverly-hills-home-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक की कार्यवाही के बीच बेन एफ्लेक ने उठाया बड़ा कदम, जेनिफर लोपेज के नाम किया घर, इतने मिलियन डॉलर है कीमत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
तलाक की कार्यवाही के बीच बेन एफ्लेक ने उठाया बड़ा कदम, जेनिफर लोपेज के नाम किया घर, इतने मिलियन डॉलर है कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Ben Affleck: बेन एफ्लेक ने अपनी पत्नी जेनिफर लोपेज के साथ मिलकर मई 2023 में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। जुलाई 2024 से, वे इस हवेली को बेचने की कोशिश कर रहे थे।
न एफ्लेक, जेनिफर लोपेज
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
बेन एफ्लेक निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बेवर्ली हिल्स में मौजूद एक हवेली में अपनी पूरी मालिकाना हिस्सेदारी जेनिफर लोपेज को ट्रांसफर कर दी है। यह कदम इस पूर्व एक्टर जोड़ी के बीच चल रही तलाक की कार्यवाही के दौरान उठाया गया है। प्रॉपर्टी की कीमत 60 मिलियन डॉलर बताई जाती है।
एफ्लेक ने अपना हिस्सा सौंपा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 मिलियन डॉलर की यह प्रॉपर्टी एफ्लेक और लोपेज ने मई 2023 में खरीदी थी। जुलाई 2024 से, वे इस हवेली को बेचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब एफ्लेक ने घर में अपना हिस्सा बिना किसी शुल्क के लोपेज को सौंप दिया है।
समझौते में किया गया बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोड़े ने अपने संपत्ति निपटान समझौते में बदलाव किया। ताकि पति-पत्नी के बीच हवेली का हस्तांतरण आसानी से हो सके। इस संपत्ति की शुरुआती कीमत 68 मिलियन डॉलर थी, जिसे बाद में घटाकर 58 मिलियन डॉलर कर दिया गया। इसके बाद एफ्लेक ने अपना हिस्सा लोपेज को दे दिया।
Trending Videos

बेल एफ्लेक, जेनिफर लोपेज
- फोटो : एक्स
कहां रह रहे एफ्लेक-जेनिफर?
अलग होने के बाद से, एफ्लेक लॉस एंजिल्स में 20 मिलियन डॉलर की एक आलीशान हवेली में रहने चले गए हैं। वहीं दूसरी ओर, जेनिफर ने अपने परिवार पर ध्यान दिया है। उनके परिवार में सिंगर मार्क एंथनी के साथ उनके जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं।

कैसी है ऑफसेट की तबीयत? रैपर ने खुद दी अपनी हेल्थ अपडेट; अब इन चीजों पर देंगे सबसे ज्यादा ध्यान
एफ्लेक-जेनिफर का रिश्ता
बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज की पहली मुलाकात 2002 में हुई थी। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2004 में वे अलग हो गए। 2021 में उन्होंने फिर से अपना रिश्ता जोड़ा और शादी कर ली, मगर 2025 की शुरुआत में उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दे दी। लोपेज ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर बिना किसी वकील के तलाक की अर्जी दाखिल की।