सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Reports Says Taylor Swift And Travis Kelce To Marry On July 3rd Know Details About Venue

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स, तारीख, वेन्यू और हनीमून डिटेल्स आई सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Taylor Swift and Travis Kelce: पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स की शादी से जुड़ी सभी जानकारी सामने आ गई है। जानिए कपल कब और कहां करेंगे शादी।

Reports Says Taylor Swift And Travis Kelce To Marry On July 3rd Know Details About Venue
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स ने अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और अपने करीबी दोस्तों और परिवार वालों को ‘सेव द डेट’ इनविटेशन भी भेज दिए हैं।

Trending Videos


खास बात ये है कि प्राइवेसी बनाए रखने के लिए मेहमानों से पहले ही एनडीए यानि नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करवाया जा रहा है, ताकि शादी की कोई भी डिटेल बाहर न आए। जानिए कब करेंगे दोनों शादी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड आइलैंड वेन्यू की अफवाह निकली गलत
पहले खबरें थीं कि शादी रोड आइलैंड के ओसियन हाउस में होगी। लेकिन वेडिंग प्लानर ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया कि टेलर उनकी ब्राइड नहीं हैं और वहां शादी नहीं हो रही है।

अब 3 जुलाई बताई जा रही है शादी की तारीख
पहले 13 जून को शादी की तारीख माना जा रहा था, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के अनुसार कपल 3 जुलाई को शादी कर सकता है। हालांकि वेन्यू अभी तक सीक्रेट रखा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि शादी न्यू यॉर्क में हो सकती है।

हनीमून होगा बेहद खास
शादी के बाद टेलर और ट्रैविस करीब 3 हफ्ते का लंबा हनीमून प्लान कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे बहामास, इटली, फ्रांस, क्रोएशिया, ग्रीस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसी खूबसूरत जगहों पर जाएंगे।

रिलेशनशिप और सगाई की कहानी
टेलर स्विफ्ट और स्टार ट्रैविस केल्स पिछले 2 साल से ज्यादा समय से साथ हैं। अगस्त 2025 में दोनों ने सगाई की थी, जिसकी खबर उन्होंने एक क्यूट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। अब दोनों एक शानदार शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed