Nyomica Hooda: रणदीप हुड्डा ने किया बेटी का नामकरण, पत्नी लिन के साथ साझा की 'नियोमिका' की पहली तस्वीर
Randeep Hooda: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने हाल ही में बेबी गर्ल का स्वागत किया था। उन्होंने 10 मार्च 2026 को बेटी की पहली झलक शेयर की थी। अब उन्होंने एक और खास पोस्ट शेयर कर बेटी के नाम का खुलासा किया है।
विस्तार
एक्टर रणदीप हुड्डा और पत्नी लिन लैशराम के घर 10 मार्च को बेटी ने जन्म लिया था। एक्टर ने पोस्ट कर ये खुशी फैंस के साथ शेयर की थी। अब एक्टर ने एक और खास पोस्ट की है, और अपनी बेटी की झलक फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक्टर ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।
पोस्ट कर किया शेयर
एक्टर ने खुद ये खुशखबरी इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' रखा है। एक्टर ने पोस्ट में बहुत ही इमोशनल कैप्शन- 'हमारी दुनिया का एक नया आधार' लिखा।
इतना ही नहीं, उन्होंने एक क्यूट सा वॉइस नोट भी शेयर किया, जिसमें रणदीप और लिन अपनी बेटी का नाम प्यार से लेते हुए सुनाई दे रहे हैं। फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं और उनके बच्चे के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
फैंस ने बरसाया प्यार
एक्टर की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। लोग उन्हें बेबी गर्ल के लिए बधाई भी दे रहे हैं। साथ ही नाम की भी तारीफ करते हुए इसे कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं ।
10 मार्च को आईं थीं रणदीप के घर खुशियां
बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को फैंस के साथ शेयर किया था कि वह एक बेटी के पिता बन गए हैं। एक्टर ने दो तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक तस्वीर में उनके पिता की गोद में उनकी नवजात बेटी दिख रहे थे। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की बेटी के नन्हे हाथ नजर आ रहे थे।
रणदीप हुड्डा ने पोस्ट में पत्नी लिन लैशराम को शुक्रिया कहते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, ‘आज जब मैं पिता बना हूं, तो आपका और मेरा रिश्ता गहरा हो गया है, पापा। सबसे जरूरी बात, लिन मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद। यह बच्ची हमारी जिंदगी है, जिंदगी भर का प्यार है।
बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी की थी। इसके 2 साल बाद 10 मार्च को एक्टर के घर में किलकारी गूंजी।