सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Chris Hemsworth To Return As Tyler Rake In Extraction 3 Idrees Elba Also Joins The Cast

‘एक्सट्रैक्शन 3’ में फिर दमदार रोल में लौटेंगे क्रिस हेम्सवर्थ, मार्वल का यह एक्टर भी होगा फिल्म का हिस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 09 Apr 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Extraction 3: पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘एक्सट्रैक्शन’ के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि मूवी पर काम शुरू हो गया है। साथ ही इस बार मूवी की कास्ट में एक और बड़ा नाम शामिल होने वाला है। 

Chris Hemsworth To Return As Tyler Rake In Extraction 3 Idrees Elba Also Joins The Cast
एक्सट्रैक्शन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मार्वल स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘एक्सट्रैक्शन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के तीसरे पार्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं, और अब फिल्म में एक और बड़ा हॉलीवुड एक्टर शामिल होने वाला है। जानिए क्या है फिल्म के रीसेंट अपडेट और तीसरे पार्ट में क्या कुछ खास होने वाला है। 

Trending Videos


यह मार्वल एक्टर भी होंगे फिल्म का हिस्सा 
हॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी ‘एक्सट्रैक्शन’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। तीसरी फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन 3’ पर काम शुरू हो चुका है और एक बार फिर क्रिस हेम्सवर्थ अपने दमदार किरदार टायलर रेक के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में इदरीस एल्बा भी नजर आएंगे, जो पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। उनके साथ गोलशिफ्तेह फरहानी भी अपनी भूमिका दोहराती दिखेंगी।


फिल्म को एक बार फिर डायरेक्टर सैम हार्ग्रेव ही डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने पहले दोनों पार्ट्स को भी संभाला था। ‘एक्सट्रैक्शन’ सीरीज की शुरुआत 2020 में हुई थी और इसके बाद 2023 में इसका दूसरा पार्ट आया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Chris Hemsworth To Return As Tyler Rake In Extraction 3 Idrees Elba Also Joins The Cast
इदरीस एल्बा - फोटो : सोशल मीडिया

यह पार्ट होगा और एक्शन पैक
बताया जा रहा है कि तीसरा पार्ट पहले से भी ज्यादा बड़े स्केल और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ आएगा। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 के आसपास रिलीज हो सकती है।

फिलहाल इतना तय है कि टायलर रेक की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, और आने वाला पार्ट एक बार फिर जबरदस्त एक्शन और थ्रिल से भरपूर होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed