{"_id":"5cc40aa8bdec22077d5bd337","slug":"avengers-endgame-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स एंडगेम: भारत में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, कम स्क्रीन्स के बावजूद पहले दिन कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स एंडगेम: भारत में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, कम स्क्रीन्स के बावजूद पहले दिन कमाए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिलीज के पहले ही दिन नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह फिल्म भारत में पहले दिन कारोबार के लिहाज से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस आंकड़े से फिल्म को भारत में रिलीज करने वाली कंपनी डिज्नी इंडिया के अधिकारी भी हतप्रभ हैं।
2 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
फिल्म के पहले दिन 50 करोड़ रुपए कमाने का अनुमान लगाया जा रहा था, फिल्म ने इस आंकड़े को भी शुक्रवार को ही पार कर लिया। सिर्फ 2,845 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बाद भी फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने अपने शोज के चलते ये कारोबार किया।
3 of 5
avengers endgame
- फोटो : amar ujala
तमाम सिनेमाघरों में शुक्रवार को फिल्म के पहले शो सुबह चार बजे से शुरू हुए जो रात दो से तीन बजे तक चलते रहे। लगातार चौबीस घंटे के शोज का भी एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में रिकॉर्ड बनाया है। डिज्नी इंडिया से मिले आकंड़ों के मुताबिक फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन कुल 63 करोड़ 21 लाख रुपये का कलेक्शन भारत में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Avengers
- फोटो : file photo
थिएटर्स का खर्च निकालने के बाद फिल्म ने पहले दिन 53 करोड़ 10 लाख रुपये की नेट कमाई की। फिल्म को पूरी दुनिया में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। साल 2008 में फिल्म आयरनमैन से शुरू हुई एवेंजर्स की ये कहानी सीरीज की 22वीं फिल्म एवेंजर्स एंडगेम में अपने मुकाम पर पहुंची है।
विज्ञापन
5 of 5
avengers endgame
- फोटो : social media
एवेंजर्स एंडगेम इस सीरीज की पहली फिल्म है जिसमें अब तक पर्दे पर दिखे सारे एवेंजर्स एक साथ पर्दे पर आए हैं। सीरीज की पिछली फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर में खलनायक थानोस ने दुनिया की आधी आबादी के साथ-साथ तमाम एवेंजर्स को भी धूल में बदल दिया था। एवेंजर्स एंडगेम में एंटमैन की एंट्री सबकुछ बदल देती है। उसके सुझाए क्वांटम फिजिक्स के फॉर्मूले पर आयरनमैन काम करता है और समय में पीछे जाकर ये एवेंजर्स एक नया कमाल कर देते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।