फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection Report: पुष्पा 2- मुफासा ने निकाली बेबी जॉन की हवा, जानिए सोमवार को किसने की कितनी कमाई?

Tue, 31 Dec 2024 07:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 31 Dec 2024 07:38 AM IST
सार

Box Office Collection Report: सोमवार को पुष्पा 2 और मुफासा दोनों ने शानदार कमाई की। वहीं, टिकट खिड़की पर बेबी जॉन बेहाल नजर आई। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में...

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 The Rule Mufasa The Lion King Baby John total Earnings
बेबी जॉन, मुफासा द लायन किंग, पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

दिसंबर की शुरुआत में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 का जलवा महीने के आखिर तक भी बरकरार नजर आ रहा है। यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। आने वाले समय में भी यह वैश्विक स्तर पर बाहुबली 2 के कुल कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई की है। वहीं, सिनेमाघरों में मुफासा का जलवा भी देखने को मिल रहा है। पुष्पा 2 की आंधी के बीच यह हॉलीवुड फिल्म भी मजबूती से टिकी हुई है। हालांकि, वरुण धवन की हालिया रिलीज फिल्म बेबी जॉन  कोई कमाल नहीं दिखा सकी है। आइए जानते हैं कि सोमवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।


यह भी पढ़ें-  Year Ender 2024: 'लापता लेडीज' से लेकर 'मिर्जापुर 3' तक, सालभर मीम्स में छाई रहीं ये फिल्में-सीरीज

Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 The Rule Mufasa The Lion King Baby John total Earnings
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेबी जॉन

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन को अब फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। 180-185 करोड़ के आसा-पास के बजट से बनकर तैयार हुई इस फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ खतरनाक विलेन के रूप में दिखें हैं। इन सबके बावजूद यह फिल्म अब तक अच्छा कारोबार करने को तरसती ही दिखी है। बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो गई। छठे दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की कुल कमाई अब 30.50 करोड़ रुपये हो गई है। 
यह भी पढ़ें- Rowdy Rathore 2: ‘राउडी राठौर 2’ से जुड़ी अपडेट आई सामने, प्रशंसकों को करना पड़ सकता है इंतजार

Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 The Rule Mufasa The Lion King Baby John total Earnings
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छह साल में एक भी हिट नहीं दे सके वरुण

हैरानी की बात यह यह है कि बीते छह वर्षों में वरुण एक भी हिट फिल्म नहीं दे सके हैं। उनकी फिल्म भेड़िया और जुगजुग जियो बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। वहीं, स्ट्रीट डांसर थ्रीडी और फिल्म कलंक को फ्लॉप घोषित किया गया था। अब उनकी बेबी जॉन भी फ्लॉप की श्रेणी में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 The Rule Mufasa The Lion King Baby John total Earnings
मुफासा द लायन किंग - फोटो : यूट्यूब
मुफासा द लायन किंग

मुफासा द लायन किंग का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। यह फिल्म इस साल हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की ओर बढ़ रही है। 2024 में डेडपूल एंड वूल्वरिन में भारत में 136.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, मुफासा द लायन किंग की बात करें तो दूसरे सोमवार को फिल्म ने पांच करोड़ 40 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 107.1 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Box Office Collection Report Monday Pushpa 2 The Rule Mufasa The Lion King Baby John total Earnings
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा द रूल का दबदबा बरकरार

पुष्पा द रूल चौथे हफ्ते में भी धमाल मचा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। चौथे सोमवार को इसने छह करोड़ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया। यह बेबी जॉन की कमाई से कहीं आगे है। फिल्म का भारत में कुल कारोबार 1163.65 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में यह फिल्म 1200 करोड़ी क्लब की शुरुआत कर सकती है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed