फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC FanDome 2021: The Flash, Black Adam और Aquaman 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें कार्यक्रम से जुड़ी हर बात

Sun, 17 Oct 2021 03:03 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 17 Oct 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
DC FanDome 2021: The Flash Black Adam and Aquaman 2 first look revealed know everything related to the program
DC FanDome 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों के ट्रेलर्स और तमाम घोषणाओं के साथ शनिवार (16 अक्तूबर) रात डीसी फैनडोम 2021 (DC FanDome 2021) का आगाज हो गया। डीसी यूनिवर्स के ड्वेन जॉनसन, जैसन मोमोआ, जॉन सीना समेत अन्य दिग्गज कलाकारों की मदद से यह कार्यक्रम वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है। यहां अब तक द फ्लैश, ब्लैक एडम और एक्वामैन 2 आदि फिल्मों के ट्रेलर दिखाए जा चुके हैं, जिसकी लाइव कवरेज डीसी फैनडोम की वेबसाइट के अलावा यूट्यूब पर भी की जा रही है। इस रिपोर्ट में हम आपको डीसी फैनडोम से जुड़ी हर जानकारी से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं कि कार्यक्रम में किन-किन फिल्मों की जानकारी दी गई। 

 

इन फिल्मों से रूबरू हुए दर्शक

कार्यक्रम के दौरान निर्देशक मैट रीव्स की फिल्म द बैटमैन का ट्रेलर दिखाया गया, जिसमें रॉबर्ट पैटिनसन अहम किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा सुसाइड स्क्वायड के लेखक और निर्देशक जेम्स गन की जॉन सीना अभिनीत सीरीज पीसमेकर का फर्स्ट लुक दिखाया गया। साथ ही, ड्वेन जॉनसन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ब्लैक एडम से भी दर्शक रूबरू हुए। इनके अलावा द फ्लैश, ब्लू बीटल और एक्वामैन 2 आदि फिल्मों के ट्रेलर भी दिखाए गए। 

DC FanDome 2021: The Flash Black Adam and Aquaman 2 first look revealed know everything related to the program
DC FanDome 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर के कलाकार वर्चुअली हुए शरीक

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में दुनिया भर के दिग्गज सितारे और फिल्म निर्माता शरीक हुए। ड्वेन जॉनसन, पैटिनसन, जॉन सीना, जेम्स गन आदि सितारों को वर्चुअली देखकर दर्शकों ने खुशी का इजहार किया। 

DC FanDome 2021: The Flash Black Adam and Aquaman 2 first look revealed know everything related to the program
ब्लू बीटल - फोटो : सोशल मीडिया

ब्लू बीटल (BLUE BEETLE)

निर्देशक एंजल मैनुअल सोटो और कहानीकार गैरेथ डनेट अल्कोसर ने डीसी यूनिवर्स की पहली लातिनी सुपरहीरो फिल्म से रूबरू कराया। इसका नाम ब्लू बीटल रखा गया है, जिसमें मुख्य अभिनेता जोलो मारिडुएना होंगे। यह फिल्म जैमे रेयेस नाम के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेशी कवच से अपने गृहनगर की रक्षा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DC FanDome 2021: The Flash Black Adam and Aquaman 2 first look revealed know everything related to the program
द फ्लैश मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

द फ्लैश मूवी (The Flash)

एज्रा मिलर ने कार्यक्रम में द फ्लैश मूवी की पहली फुटेज दिखाई, जिसमें बैटमैन बनने वाले माइकल कीटन की झलक भी नजर आई। फिल्म में समय और कई ब्राह्मंड का जिक्र किया गया है, जिसमें बैरी एलन अपनी मां की जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आते हैं। इस दौरान मिलर ने कहा कि हम अपनी फिल्म दिखाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हम अपनी फिल्म का टीजर दिखाना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण हम ऐसा नहीं कर सके। 

विज्ञापन
DC FanDome 2021: The Flash Black Adam and Aquaman 2 first look revealed know everything related to the program
पीसमेकर - फोटो : सोशल मीडिया

पीसमेकर (Peacemaker)

जॉन सीना की फिल्म पीसमेकर का पहला टीजर भी डीसी फैनडोम 2021 में जारी किया गया। यह फिल्म 13 जनवरी 2022 को एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगी। सीना ने इस फिल्म में क्रिस्टोफर का किरदार निभाया है। इससे पहले जॉन सीना ने द सुसाइड स्क्वायड में अपराधी की भूमिका निभाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed