सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Johnny Depp: केस जीतने के बाद जॉनी डेप को ऑफर हुए 2,535 करोड़? इस वेबसाइट ने किया बड़ा दावा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jun 2022 07:38 PM IST
विज्ञापन
Did Johnny Depp offered 2,535 crores For Pirates Of caribbean after winning the case Against Amber Heard? Australian website made a big claim
जॉनी डेप - फोटो : Social media

हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप के पिछले कुछ हफ्ते मानहानि केस की वजह से काफी तनावपूर्ण गुजरे, लेकिन अब मुकदमा जीतने के बाद उनकी जिंदगी वापस पटरी पर लौटने लगी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के 50 मिलियन डॉलर केस जीतने के बाद डिज्नी ने उन्हें एक माफी पत्र भेजा है, साथ ही 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में जैक स्पैरो के किरदार के लिए उन्हें 2,535 करोड़ रुपये की पेशकश की है। इससे पहले जॉनी ने इस फ्रेंचाइजी की कुल पांच भागों में यह किरदार निभाया है।

Trending Videos
Did Johnny Depp offered 2,535 crores For Pirates Of caribbean after winning the case Against Amber Heard? Australian website made a big claim
जॉनी डेप - फोटो : Social media
गंवानी पड़ी थी कई फिल्में
जॉनी की पूर्व पत्नी एंबर हर्ड की तरफ से लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद एक्टर को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसके बाद अभिनेता ने अपनी पूर्व पत्नी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दायर की गई याचिका के मुताबिक जॉनी ने बताया था कि इन आरोपों की वजह से उनका करियर काफी प्रभावित हुआ और उन्हें फिल्मों में भूमिकाएं मिलना बंद हो गईं। 'फैंटास्टिक बीस्ट 3' और 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' जैसी फिल्मों में मेकर्स ने उन्हें साइन करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Did Johnny Depp offered 2,535 crores For Pirates Of caribbean after winning the case Against Amber Heard? Australian website made a big claim
जॉनी डेप-केमिली वास्केज - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियन साइट ने किया दावा

माफीनामा का यह दावा एक ऑस्ट्रेलियाई साइट ने किया है। इसके मुताबिक, डिज्नी ने जॉनी को माफीनामा भेजा है। इतना ही नहीं, कंपनी ने उन्हें पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन में जैक स्पैरो के रूप में वापसी के लिए 2,535 करोड़ रुपये की पेशकश भी की है। साइट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बारे में कहा, 'मुझे पता है कि कॉर्पोरेट ने उन्हें गिफ्ट के साथ एक लेटर भेजा है, लेकिन मुझे इस बात की जानकारी नहीं कि यह एक्टर तक कैसे भेजा गया है। मैं जो आपको बता सकता हूं वह यह है कि स्टूडियो ने जैक स्पैरो को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि जॉनी उन्हें माफ कर देंगे और इस कैरेक्टर के लिए वापस आएंगे।'


 
Did Johnny Depp offered 2,535 crores For Pirates Of caribbean after winning the case Against Amber Heard? Australian website made a big claim
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया
नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि

हालांकि, अभिनेता या उनकी टीम की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई साइट के इस आर्टिकल पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि डिज्नी द्वारा दी गई राशि (2,535 करोड़ रुपये) मानहानि के मुकदमे में जॉनी डेप द्वारा बताई गई राशि से मिलती जुलती है। बता दें कि जॉनी ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वह 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' में जैक स्पैरो के रूप में अब वापस नहीं आएंगे, भले ही उन्हें 301 मिलियन डॉलर जितनी बड़ी राशि का भुगतान क्यों न किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed