{"_id":"62b6b47db849194dd1092afb","slug":"academy-award-winning-natalie-portman-s-kids-favourite-marvel-character-is-korg-in-thor-love-and-thunder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thor Love And Thunder: इस बार कॉमेडी की डबल डोज के साथ आएगा थॉर, कोर्ग के साथ शूटिंग से नताली के बच्चे खुश","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Thor Love And Thunder: इस बार कॉमेडी की डबल डोज के साथ आएगा थॉर, कोर्ग के साथ शूटिंग से नताली के बच्चे खुश
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
थॉर: लव एंड थंडर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल स्टूडियोज के रचे काल्पनिक संसार मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की कहानी अगले महीने एक नए दौर में पहुंच रही है। इस यूनिवर्स में दूसरे ग्रह से आए भगवान थॉर की कहानी का सिलसिला काफी दिलचस्प रहा है। थॉर की गिनती एमसीयू के एवेंजर्स में होती रही है और इस सीरीज की फिल्मों में उनकी सोलो फिल्मों के प्रशंसक पूरी दुनिया में करोड़ों में रहे हैं। थॉर की नई सोलो फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ इस रोचक और दिलचस्प श्रृंखला को कॉमेडी के एक नए स्तर तक भी ले जाने वाली है।
Trending Videos
2 of 5
नताली पोर्टमैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नताली पोर्टमैन को निर्देशक ताइका वायटीटी इसी खास मकसद से फिल्म में लेकर आए और कम लोगों को ही पता होगा कि ताइका इस फिल्म में एक खास किरदार कोर्ग भी निभा रहे हैं। ये वही किरदार है जो नताली के बच्चों का सबसे पसंदीदा एमसीयू किरदार है और इस किरदार के साथ शूटिंग करके नताली ने अपने बच्चों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नताली पोर्टमैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नताली कहती हैं, ‘क्रोनन योद्धा कोर्ग के साथ काम करना वाकई बहुत ही रोचक रहा। पूरे एमसीयू में कोर्ग ही मेरे बच्चों का पसंदीदा किरदार रहा है। बच्चों को जब मैं बताती कि मैंने आज कोर्ग के साथ शूटिंग की है तो वे काफी खुश हो जाते हैं। ताइका को कैमरे के पीछे निर्देशन करते देखना अपने आप में बहुत प्रभावित करता है, ऊपर से वह जब कैमरे के सामने आकर कोर्ग बनते तो वह नजारा देखने लायक होता था।’
4 of 5
‘थॉर: लव एंड थंडर’ की वॉल पेंटिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ को लेकर भारतीय एमसीयू प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज हो रही है और ये अमेरिका में अपनी रिलीज डेट 8 जुलाई से एक दिन दिन पहले यानी 7 जुलाई को भारत में रिलीज हो रही है। एमसीयू के प्रशंसक भारत में तेजी से बढ़ते रहे हैं। मार्वल की पिछली फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने भी भारत में 150 करोड़ रुपये से ऊपर का शानदार कमाई की थी। थोर एमसीयू प्रशंसकों का फेवरेट किरदार रहा है और उसकी कॉमिक टाइमिंक लोगों को खूब भाती रही है।
विज्ञापन
5 of 5
‘थॉर: लव एंड थंडर’ में क्रिश्चियन बेल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकार बताते हैं कि निर्देशक टाइका वाइटीटी ने थोर के किरदार को जैसे पिछली फिल्म ‘थॉर रैगनारॉक’ में एक अलग स्तर तक पहुंचाया था उसी तरह इस बार भी फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ में थॉर के किरदार के साथ उन्होंने कुछ चुनिंदा प्रयोग किए हैं। इस फिल्म के साथ ही थॉर इकलौता ऐसा एमसीयू किरदार बन जाएगा जिसकी चार सोलो फिल्में रिलीज हुई हैं। फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ में महिला किरदारों की भी बढ़ोत्तरी हो रही है। दर्शक इस बार माइटी थॉर को देखने के लिए काफी लालायित भी दिख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X