'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके और उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी कानूनी जंग पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। पिछले दिनों आए फैसले के बाद भी इनके बीच की जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। हाई प्रोफाइल मानहानि मुकदमे में जॉनी डेप को जूरी ने निर्दोष पाते हुए एम्बर को हरजाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने के लिए कहा था। लेकिन मशहूर हॉलीवुड अभिनेता जॉनी के वकील की तरफ से इशारों-इशारों में एम्बर को मुआवजे से छूट के संकेत दिए थे। हालांकि, अब वर्डिक्ट सुनाने वाले जूरी को एक बार फिर इन दोनों के बीच की लड़ाई में कूदना पड़ा।
Johnny Depp Amber Heard: जॉनी डेप-एम्बर हर्ड केस में फिर कूदी अदालत, ज्यूरी को जारी करना पड़ा ये आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने जारी किया आदेश
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे के न्यायाधीशों में से एक ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर सामने आकर दोनों की मुआवजे की रकम का एलान किया है। इसके साथ ही दोनों को अपनी-अपनी रकम भरने का आदेश दिया है। जूरी सदस्य ने एक लिखित आदेश जारी करते हुए एम्बर हर्ड को जॉनी डेप को 10.35 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के लिए कहा है। कोर्ट ने एम्बर को अपने आपको एक पीड़िता के रूप में पेश करके जॉनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए यह रकम भुगतान करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही जूरी ने जॉनी डेप को भी एम्बर हर्ड को दो मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है।
जॉनी की हुई जीत
बीती एक जून को जूरी द्वारा सुनाए गए वर्डिक्ट के बाद यह आदेश केवल औपचारिकता के लिए जारी किया गया है। लंबे समय तक चले इस केस में कई सनसनीखेज खुलासे और दलीलें सुनने के बाद जूरी ने फैसला डेप के पक्ष में सुनाया था। सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने अभिनेत्री एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिया था। मगर, एम्बर के वकील ने आदेश के बाद सामने आकर कहा था कि अभिनेत्री इतनी राशि का भुगतान करने में असमर्थ हैं। अब देखना यह होगा कि आगे क्या होता है क्योंकि कोर्ट ने अब लिखित आदेश भी जारी कर दिया है।
जूरी ने फैसले पर क्या कहा
गौरतलब है यह पहली बार नहीं है कि जूरी ने सामने आकर इस फैसले पर अपना पक्ष रखा हो। इससे पहले भी मुकदमे से जुड़े एक जूरी सदस्य ने इस पर खुलासा किया था कि आखिर एम्बर हर्ड की बातों पर विश्वास न करके क्यों जॉनी डेप के पक्ष में फैसला सुनाया गया है। जूरी सदस्य का कहना था, 'एम्बर सवालो का जवाब देते-देते रोने लगती थी। लेकिन उसके दो सेकेंड के बाद ही सामान्य हो जाती थीं, जो बिल्कुल भी स्वाभाविक नहीं था। जूरी सदस्य का कहना था कि दोनों पति-पत्नी के अपने अलग अलग तर्क थे और दोनों एक दूसरे पर चिल्ला रहे थे। उन्होंने आगे कहा, एम्बर जिस स्तर का दावा कर रही थी वहां तक पहुंचने के लिए उनके पास कोई पर्याप्त सबूत नहीं था जो वह कह रही थी वह सिर्फ कह ही रही थीं।

कमेंट
कमेंट X