{"_id":"62b6986dd231d64ccc3b5219","slug":"michael-jackson-death-anniversary-know-interesting-facts-about-king-of-pop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Michael Jackson: 150 साल तक जीना चाहते थे माइकल जैक्सन, 12 डॉक्टर्स की टीम साथ रखने के बाद भी नहीं बची जान","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Michael Jackson: 150 साल तक जीना चाहते थे माइकल जैक्सन, 12 डॉक्टर्स की टीम साथ रखने के बाद भी नहीं बची जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दुनिया में बहुत से पॉप स्टार हुए हैं, लेकिन किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ही हैं जिन्होंने अपनी गायकि और डांस से पूरी दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है। वह एक ऐसे स्टार थे, जिन्हें आज भी दुनिया के कोने कोने में लोग जानते हैं। 25 जून 2009 को लॉस एंजिलिस में उन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। महज 50 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था। उनके निधन की खबर से सभी सकते में गए थे। आज उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन का जन्म 29 अगस्त को अमेरिका के इंडियाना प्रांत के एक शहर गैरी में हुआ था। बचपन से ही संगीत में रुचि रखने वाले माइकल 1964 में अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे। हालांकि उन्हें दुनियाभर में पहचान उस वक्त मिली जब उन्होंने साल 1982 में अपनी एलबम 'थ्रिलर' निकाली। इस एल्बम के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और लोग उनके स्टाइल और गानों के दीवाने हो गए। यह दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन का निधन तो 50 साल की उम्र में हो गया, लेकिन क्या आप जानते हैं, वो 150 साल तक जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 12 डॉक्टर्स की टीम रखी थी, जो हमेशा उनके साथ रहती थी। ये टीम नियमित तौर पर उनकी जांच करती थी। इतना ही नहीं वह ऑक्सीजन बैड पर सोया करते थे और किसी से मिलने से पहले मास्क व दस्ताने लगाना नहीं भूलते थे। उन्होंने योग करने के लिए अपने साथ 15 लोगों की टीम भी रखी हुई थी। यह भी कहा जाता है कि ड्रग के ओवरडोज की वजह से ही माइकल जैक्सन की मौत हुई थी। माइकल ने खुद को अच्छा दिखने के लिए अपनी कई सर्जरी भी कराई थी, कहीं न कहीं उन सर्जरी को भी उनकी मौत की वजह माना जाता है।
4 of 4
माइकल जैक्सन
- फोटो : सोशल मीडिया
माइकल जैक्सन दुनिया में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाले कलाकार हैं। उनके नाम 23 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वहीं, माइकल जैक्सन की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1994 में लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी, लेकिन दोनों का 19 महीने के बाद ही तलाक हो गया। साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से दूसरी शादी की। इससे उन्हें दो बच्चे प्रिंस माइकल और पेरिस माइकल कैथरीन हुए। लेकिन माइकल की यह शादी भी 1999 में टूट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X