मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की इस साल की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थॉर लव एंड थंडर' का आखिरकार कल यानी 23 जून को हॉलीवुड में प्रीमियर हो गया। मार्वल यूनिवर्स के सारे फैंस उस समय अचंभित रह गए, जब उन्होंने हॉलीवुड स्टार्स को लॉस एंजिल्स में हुए इस फिल्म के प्रीमियर में भाग लेते हुए देखा। फिल्म के मुख्य अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ से लेकर नताली पोर्टमैन तक फिल्म के सितारों ने अपने फैशन से इस इवेंट के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरे। वर्ल्ड प्रीमियर समाप्त होने के तुरंत बाद, नई मार्वल फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन्स भी आने लगे हैं। बता दें कि 'थॉर लव एंड थंडर' भारत में यूएस से एक दिन पहले यानी 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
Thor Love And Thunder: 'थॉर लव एंड थंडर' के वर्ल्ड प्रीमियर में दिखा सितारों का जलवा, नताली पोर्टमैन ने जीता सबका दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार पार्ट वाली एकलौती फिल्म
क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर 'थॉर लव एंड थंडर' की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आती जा रही है, फैंस फिल्म को देखने के लिए और ज्यादा उत्सुक हो रहे हैं। फिल्म का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ था और इसकी स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों की पहली प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक आ रही है। यह फिल्म एमसीयू की चौथी स्टैंड-अलोन थॉर फिल्म है, जो 'थॉर रग्नारोक' की कहानी को आगे बढ़ाती है। इस फिल्म ने कई मायनों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में थॉर जैसे महा शक्तिशाली सुपर हीरो की धारणा को बदल दिया था। ताइका वेट्टी द्वारा निर्देशित 'थॉर: लव एंड थंडर' में नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल और टेसा थॉम्पसन, क्रिस प्रैट, डेव बतिस्ता, रसेल क्रो मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
रेड कार्पेट पर नताली का जादू
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान, लीड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन ने रेड कार्पेट पर सभी को प्रभावित किया। जहां बेनेडिक्ट ने नेवी ब्लू कलर का थ्री-पीस सूट का सूट पहना था, वहीं नताली गोल्डन कलर ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस में काफी हॉट लग रही थीं। इनके साथ ही थॉर की कहानी के विलेन गौर यानी क्रिश्चियन बेल भी ब्लैक कलर के सूट में बहुत डैशिंग लग रहे थे। बता दें कि जहां एक तरफ क्रिस और क्रिश्चियन अपनी-अपनी पत्नियों के साथ इवेंट में पहुंचे, वहीं निर्देशक ताइका वेट्टी और अभिनेता क्रिस प्रैट भी बेहद अलग अंदाज में नजर आए। उनके साथ पूरी स्टार कास्ट कार्पेट पर गजब ढा रही थी।
ट्विटर पर छाई फिल्म
7 जुलाई को सिनेमाघरों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म सोशल मीडिया पर छा गई है। 'थॉर लव एंड थंडर' के वर्ल्ड प्रीमियर के खत्म होने के बाद, कई आलोचकों ने फिल्म के लिए अपनी पहली प्रतिक्रिया ट्विटर पर साझा की है। जहां कुछ ने निर्देशक ताइका वेट्टी को उनकी इस नई एमसीयू कहानी के लिए सराहा, वहीं अन्य ने क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के अभिनय की तारीफ की। यह फिल्म साल 2011 में आई मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की 'थॉर' का चौथा पार्ट है। फिल्म की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा,'थॉर लव एंड थंडर बहुत ही भावुक कर देने वाली कहानी है, जिसमें क्रिश्चियन बेल और नताली पोर्टमैन का अभिनय वास्तव में जबरदस्त प्रभाव छोड़ने वाला है। इतना ही नहीं ताइका वेट्टी की यह फिल्म एक भावनात्मक कहानी पेश करती है। मुझे लगता है कि यह मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा थॉर फिल्म हो सकती है।' फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

कमेंट
कमेंट X