सब्सक्राइब करें

साल का पहला मेगा एनीमेशन धमाका, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले सिनेमाघरों में पहुंचेगी ‘राया’

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Jan 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Disney announces to release raya and the last dragon in theatres before international women’s day
राया एंड द लास्ट ड्रैगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एनीमेशन फिल्मों में इस साल की सबसे फेवरेट फिल्म मानी जा रही फिल्म ‘राया एंड द लास्ट ड्रैगन’ की रिलीज डेट तय हो गई है। सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज होने जा रही डिजनी की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक पहले रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज की तारीख सार्वजनिक करने के साथ ही डिजनी ने फिल्म का नया पोस्टर और एक नया ट्रेलर भी रिलीज किया है।

Trending Videos
Disney announces to release raya and the last dragon in theatres before international women’s day
राया एंड द लास्ट ड्रैगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने सस्पेंसफुल म्यूजिक के चलते फिल्म ‘राया एंड द लास्ट ड्रैगन’ का पहला ट्रेलर लोगों ने काफी पसंद किया था। इस ट्रेलर में राया के किरदार का खुलासा होता है और उसके नन्हे से दोस्त के बारे में भी लोगों को पता चलता है। फिल्म के पहले ट्रेलर ने इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता जगाई। लोगों को उम्मीद है कि ‘मोआना’ और ‘फ्रोजेन’ जैसी फिल्मों के बाद डिजनी ने फिर एक बार महिला किरदार को अपनी इस फिल्म में प्रधानता दी है। ये दोनों डिजनी की सुपरहिट फिल्में रही हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=9BPMTr-NS9s
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney announces to release raya and the last dragon in theatres before international women’s day
फ्रोजेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘राया एंड द लास्ट ड्रैगन’ के दूसरे ट्रेलर में खुलासा इस बात का होता है कि जिस ड्रैगन की तलाश में राया निकली है, उस तक वह पहुंच जाती है। और फिल्म का असली राज ये ड्रैगन न होकर वे तरकीबें होंगी, जिनके सहारे राया अपने सूबे के लोगों को फिर से एक साथ ला सकेगी। राया के सामने चुनौती अपने ही लोगों के एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाने की है। इस नए ट्रेलर में फिल्म के कुछ नए किरदार भी सामने आए हैं और इन नए किरदारों में सबसे अनोखा किरदार है, ‘कॉन बेबी’।

https://www.youtube.com/watch?v=RxOqHqKdLhw


 
Disney announces to release raya and the last dragon in theatres before international women’s day
mulan - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘राया एंड द लास्ट ड्रैगन’ पूरी दुनिया में पांच मार्च को रिलीज होने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक तीन दिन पहले रिलीज हो रही इस फिल्म को भारत में भी रिलीज करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डिजनी ने इस बार इस फिल्म को भारत में सिर्फ अंग्रेजी में ही रिलीज करने का फैसला किया है। लेकिन, खास बात ये है कि ये फिल्म थ्री डी में रिलीज होने जा रही है। डिजनी की फिल्मों का भारत में पहले से ही काफी बड़ा बाजार बन चुका है और कंपनी को उम्मीद है कि ये फिल्म कोरोना से परेशान लोगों को थिएटर लाने का अच्छा कारण बन सकती है।
 
विज्ञापन
Disney announces to release raya and the last dragon in theatres before international women’s day
राया एंड द लास्ट ड्रैगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिजनी प्लस के ग्राहकों को ये फिल्म इसी दिन ओटीटी पर प्रीमियर शुल्क का भुगतान करने पर सुलभ हो सकेगी। फिल्म ‘राया एंड द लास्ट ड्रैगन’ को सिनेमाघरों के साथ ही ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला काफी दूरगामी लगता है। लेकिन, खास बात यहां ये है कि भारत में ये फिल्म उसी दिन ओटीटी पर नहीं मिलेगी क्योंकि डिजनी प्लस ओटीटी यहां स्वतंत्र रूप से उपलब्ध न होकर हॉटस्टार की अतिरिक्त सेवा के रूप में उपलब्ध है। हॉटस्टार पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ हफ्तों बाद उपलब्ध होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed