फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Doctor Strange 2 Twitter Review: नेटिजन्स को पसंद आई 'डॉक्टर स्ट्रेंज' की दुनिया, वांडा बन एलिजाबेथ ओल्सन ने जीता दिल

Fri, 06 May 2022 02:36 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 06 May 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness twitter review: fans love elizabeth olsen and benedict cumberbatch film
डॉ. स्ट्रेंज 2 के नए पोस्टर - फोटो : social media

'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' निस्संदेह इस साल की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्मों में से एक है। फिल्म में बेनेडिक्ट कंबरबैच, एलिजाबेथ ओल्सन, चिवेटल एजियोफोर, बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज, माइकल स्टुहलबर्ग और रेचेल मैकएडम्स मुख्य भूमिका में हैं। दर्शकों के साथ-साथ ट्रेड एनालिस्ट भी इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि सैम राइमी की फिल्म, प्रशांत नील की 'केजीएफ 2' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि ऐसा होगा या नहीं, यह जानने के लिए हमने दर्शकों के रिव्यू जानने की कोशिश की। पढ़िए क्या कहती है पब्लिक...

Doctor Strange In The Multiverse Of Madness twitter review: fans love elizabeth olsen and benedict cumberbatch film
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' स्टार कास्ट - फोटो : social media

दर्शकों को पसंद आई फिल्म 
फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद ही फिल्म की चर्चा चरम पर पहुंच गई थी। फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में आ गई है और अब तक ट्विटर पर दर्शकों की काफी प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। एक दर्शक ने लिखा, "ओह माई गॉड! यह कितनी बढ़िया फिल्म है!! यह फिल्म शुरू से अंत तक एक पागलपन (MADNESS) को दर्शाती है और राइमी ने अब तक की सबसे क्रीपी एमसीयू फिल्म दर्शकों को दिखाई है। इस फिल्म को जल्द से जल्द देखें।" एक अन्य ने लिखा, "मैं डॉक्टर स्ट्रेंज के बारे में ट्विटर पर कुछ भी बताने नहीं वाला हूं, लेकिन यह फिल्म बढ़िया है। अगर आप इसे देखने जाते हैं तो आप जान पाएंगे कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं।"


 

Doctor Strange In The Multiverse Of Madness twitter review: fans love elizabeth olsen and benedict cumberbatch film
एलिजाबेथ ओलसन - फोटो : social media

फैंस ने एलिजाबेथ ओल्सन की जमकर की तारीफ
ट्विटर पर एलिजाबेथ ओल्सन के वांडा मैक्सिमॉफ/स्कार्लेट विच के किरदार के लिए अलग उत्साह नजर आया। ट्विटर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "मैंने आज जो देखा उसे बताने की कोशिश भी नहीं करूंगा। बस इतना जान लीजिए कि वांडा मैक्सिमॉफ… का किरदार निभाना आसान नहीं था और कोई भी इस कोशिश में सफल नहीं हो सकता।  सबसे बड़ी बात यह थी कि पूरी फिल्म में वह बहुत ही बढ़िया तरह से एक्टिव थीं।" एक अन्य ने लिखा, "स्कार्लेट विच ने डॉक्टर स्ट्रेंज में पागलपन की हद तक सबको प्रभावित किया है।"


 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Strange In The Multiverse Of Madness twitter review: fans love elizabeth olsen and benedict cumberbatch film
डॉ. स्ट्रेंज 2 - फोटो : social media

फिल्म की कहानी
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में डॉ स्ट्रेंज को मल्टीवर्स-फ्रैक्चरिंग स्पेल के बाद की परिस्थितियों से लड़ते हुए दिखाया गया है। उन्होंने साल 2021 की हिट फिल्म "स्पाइडर-मैन: नो वे होम" में यह स्पेल किया था, जिससे मल्टीवर्स में बहुत सारे विलेन की एंट्री हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed