{"_id":"627365faa4a1ec62617319c6","slug":"doctor-strange-in-the-multiverse-of-madness-box-office-collection-and-prediction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Doctor Strange 2 Collection Prediction: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ आज होगी रिलीज, क्या ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ से आगे निकलेगी? एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Doctor Strange 2 Collection Prediction: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ आज होगी रिलीज, क्या ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ से आगे निकलेगी? एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्में औंधे मुंह गिर रही हैं। आज यानी 6 मई 2022 को मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म के एडवांस बुकिंग एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी और अकेले भारत में ही बेनेडिक्ट कंबरबैच स्टारर फिल्म ने 20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो दिखाता है कि दर्शक इस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं। अब देखना ये होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है।
2 of 4
स्पाइडर-मैन नो वे होम
- फोटो : सोशल मीडिया
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कर रही है। ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ ने जहां एडवांस बुकिंग में 15 करोड़ की कमाई थी तो 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' 20 करोड़ कर चुकी है। बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन नो वे होम’ ने भारत में पहले दिन 32.67 करोड़ नेट और अपने पहले हफ्ते में 108.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जहां ‘एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर’ ने अपने पहले दिन 31.30 करोड़ नेट और हफ्ते भर में 94.30 करोड़ की कमाई की थी। अब ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2’ की एडवांस बुकिंग देखने के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को मात दे सकती है।
3 of 4
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : सोशल मीडिया
अब, 'एवेंजर्स एंडगेम' की बात करें तो, उस फिल्म ने पहले दिन 53.10 करोड़ का कलेक्शन किया था और अपने शुरुआती हफ्ते में 157.20 करोड़ का नेट किया, जो कि भारत में मार्वल की ब्रांड वैल्यू होने के बाद भी ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की पहुंच से बहुत दूर हो सकता है। अब ये देखना होगी की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ के बाद आई सुनामी से 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' कैसे बाहर आगे निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज का जाएगी और दर्शकों को एक बार फिर डॉक्टर स्ट्रेंज की अजीबोगरीब दुनिया देखने को मिलेगी। जैसा कि लोगों ने कोविड -19 महामारी के कारण लॉकडाउन के बाद फिर से सिनेमाघरों में बाढ़ शुरू कर दी है, बेनेडिक्ट कंबरबैच के नेतृत्व वाली फिल्म भी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।