सब्सक्राइब करें

American Idol: केटी पैरी की ड्रेस बनी आफत, कुर्सी समेत गिरीं नीचे; लोगों को उठाने में भी करनी पड़ी मशक्कत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 04 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
shocking hollywood singer katy perry falls from chair while dressed as mermaid on american idol show
केटी पैरी - फोटो : insta

हॉलीवुड सिंगर कैटी पैरी हमेशा ही अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं। उनका हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। मेट गाला में भी वह अपने सबसे हटके आउटफिट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हालांकि कई बार तो इस वजह से वह उप्स मूमेंट का शिकार भी हो जाती हैं, लेकिन इस बार वह ड्रेस की वजह से उप्स मूमेंट का शिकार नहीं हुईं, बल्कि भरी महफिल में कुर्सी से गिर पड़ीं। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपना ये वीडियो खुद ही शेयर किया है।

Trending Videos
shocking hollywood singer katy perry falls from chair while dressed as mermaid on american idol show
केटी पैरी - फोटो : insta

दरअसल केटी पेरी इस समय अमरेकिन आइडल को जज कर रही हैं और इस दौरान वह मर्मेड के लुक में शो पर पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शो के होस्ट कंटेस्टेंट के बारे में बात कर रहे होते हैं कि तभी जज पैनल में बैठीं केटी पैरी कुर्सी समेत नीचे गिर पड़ती हैं। उनकी ये ड्रेस पहनना उनके लिए काफी भारी पड़ा क्योंकि फिश कट आउटफिट होने की वजह से वह खुद से उठ भी नहीं पा रही थीं, इसलिए होस्ट और पैनल के को-जजेस ने काफी मशक्कत से उन्हें उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shocking hollywood singer katy perry falls from chair while dressed as mermaid on american idol show
केटी पैरी - फोटो : insta

वीडियो में देखा जा सकता है कि केटी पैरी जैसे ही नीचे गिरती है, तो पैनल के बाकी जजेस अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं, लेकिन केटी ने भी इस इंबेरेस कर देने वाले मूमेंट को बहुत ही समझदारी से संभाला और खुद भी हंसते हुए इसे फनी बना दिया। इस दौरान जजेस समेत दर्शक भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाए। बता दें कि केटी पैरी को शो में कुर्सी तक लाने के लिए भी ट्रॉली का इस्तेमाल किया गया था, क्योंकि वह अपने आउटफिट की वजह से चल भी नहीं पा रही थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

shocking hollywood singer katy perry falls from chair while dressed as mermaid on american idol show
katy perry

यह पहला वाकया नहीं है कि कैटी ने ऐसा लुक चुना हो वह अपनी अजीब बॉर्डरोव के लिए जानी जाती हैं। मेट गाला में भी उनका हर आउटफिट महफिल लूट लेता है। साल 2019 के मेट गाला इवेंट में केटी पैरी झूमर आउटफिट में पहुंची थीं, जिसकी लैंप में सच में बल्ब जल रहे थे। इसी तरह से एक बार मेट गाला में वह बर्गर आउटफिट पहनकर पहुंची थीं, जिसे देख सब हैरान रह गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed