सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते में 97 करोड़ रुपये कमाते थे माइकल जैक्सन, अपनी हत्या का सताता रहता था डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 10 Jul 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Dylan Howard reveal in his book Bad An Unprecedented   Investigation into the Michael Jackson Cover Up Michael Jackson feared his murder
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुजरे 11 साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी जिदंगी के बारे में रह रहकर चौंकने वाले खुलासे होते रहते हैं। एक बार फिर से माइकल जैक्सन की जिंदगी के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। वह अमर होने चाहते थे, लेकिन उन्हें इस बात का भी डर सताता था कि उनका कई कत्ल करना चाहता है। इन सभी बातों का खुलासा हाल ही में रिलीज हुई उनकी जिंदगी पर आधारित किताब 'बैड: एन अनप्रेसिडेंटेड इन्वेस्टीगेशन इनटू द माइकल जैक्सन कवर अप' में किया गया है। इस किताब को ऑस्ट्रेलियन पत्रकार डायलन हावर्ड ने लिखा है। डायलन हावर्ड ने इस किताब को लिखने की वजह माइकल जैक्सन की रहस्यमय डायरी बताई है जोकि उनसे पहले किसी के भी हाथ नहीं लगी थी। 

Trending Videos
Dylan Howard reveal in his book Bad An Unprecedented   Investigation into the Michael Jackson Cover Up Michael Jackson feared his murder
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

डायलन हावर्ड की किताब के अनुसार, माइकल जैक्सन खुद को फिर से लॉन्च करना चाहते थे। माइकल जैक्सन अपना कर्ज चुकाने के लिए आखिरी कोशिश में लगे हुए थे। वह एक हफ्ते में 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 97 करोड़ रुपये कमाते थे। उनके अंदर दुनिया के पहले अरबपति एंटरटेनर- एक्टर- डायरेक्टर बनने की काबलियत थी। इसके लिए माइकल जैक्सन कुछ खास काम करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एक लिस्ट भी तैयार की हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dylan Howard reveal in his book Bad An Unprecedented   Investigation into the Michael Jackson Cover Up Michael Jackson feared his murder
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

माइकल जैक्सन की इस लिस्ट में क्रिक डू सोलेइल कॉन्सर्ट्स, एथलेटिक्स ब्रांड नाइकी के साथ डील और हॉलीवुड फिल्में शामिल थीं। वह ऐसे शख्स की तलाश कर रहे थे जो 20,000 लीग्स अंडर द सी और द सेवंथ वॉयेज ऑफ सिनबाद जैसी क्लासिक फिल्मों के रीमेक बनाने की सोच रखता हो। माइकल अपने करियर को फिर से शुरू कर अपने आदर्श चार्ली चैपलिन, माइकल एंजेलो और वॉल्ट डिज्नी की तरह अमर होना चाहते थे। 

 

Dylan Howard reveal in his book Bad An Unprecedented   Investigation into the Michael Jackson Cover Up Michael Jackson feared his murder
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर माइकल जैक्सन ने लिखा था, 'अगर मैं फिल्मों पर ध्यान केंद्रित नहीं करूंगा तो मुझे अमरता नहीं मिल पाएगी।' किताब के मुताबिक माइकल अपनी संपत्ति पर नियंत्रण पाने के लिए काफी बेताब थे। उन्हें लगता था कि उनके मैनेजर और सलाहकारों ने उनका फायदा उठाया है, इसलिए वह उनको हटाना भी चाहते थे। डायलन हावर्ड की किताब के अनुसार माइकल जैक्सन की डायरी में लिखा था, माइकल को अपने मैनेजर आर तोहमे पर शक था और वह उन्हें अपने प्लेन या घर में नहीं रखना चाहते थे। 

विज्ञापन
Dylan Howard reveal in his book Bad An Unprecedented   Investigation into the Michael Jackson Cover Up Michael Jackson feared his murder
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

लेखक ने यह भी दावा किया है कि माइकल ने अपनी डायरी में फिजिशियन डॉ. कॉनरेड मुरे का उल्लेख भी किया था। किताब के मुताबिक जैक्सन ने लिखा था, 'कॉनरेड को अब प्रैक्टिस करनी चाहिए। मैं अब थक नहीं सकता।' अपनी मौत के बारे में माइकल जैक्सन ने डायरी में लिखा था, 'मुझे डर है कि कोई मुझे मारने की कोशिश कर रहा है। बुरे लोग हर जगह होते हैं। वह मुझे खत्म करके मेरी पब्लिशिंग कंपनी हथियाना चाहते हैं। सिस्टम मेरे उस कैटलॉग के लिए मुझे मारना चाहता है, जिसे मैं बेच नहीं रहा हूं।'

पढ़ें: डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ रचाई शादी, कोरोना की वजह से रद्द किया आयोजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed