फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'वंडर वुमन' की शूटिंग के दौरान 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं गैल गैडट, इस तरह से फिल्माए गए एक्शन सीन

Tue, 30 Apr 2019 11:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Apr 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Wonder Women Gal Gadot here some lesser known facts about her life
गैल गैडोट

'वंडर वुमन' की अभिनेत्री गैल गैडट का आज जन्मदिन है। गैल आज 34 साल की हो गई हैं। हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमन की जबरदस्त कामयाबी के बाद गैल गैडट शिखर पर हैं। जिस फिल्म से गैल को इतनी प्रसिद्धि मिली उसकी शूटिंग करना गैल के लिए आसान बात नहीं थी। गैल के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं वंडर वुमन गैल गैडट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Happy Birthday Wonder Women Gal Gadot here some lesser known facts about her life
नवंबर 2019 को रिलीज होगी 'वंडर वुमन 2'

क्या आप जानते हैं गैल गैडट जब वंडर वुमन फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, उस समय वो 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं। बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग की है लेकिन जैसा गैल ने किया शायद वो कोई और नहीं कर पाता। वंडर वुमन पूरी तरह से एक्शन फिल्म थी। प्रेग्नेंसी के वैसे दौर में जिस समय महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना होता है गैल ने फिल्म की शूटिंग की। फिल्म में CGI की मदद से उनके बेबी बंप को छुपाया गया था।

Happy Birthday Wonder Women Gal Gadot here some lesser known facts about her life
वंडर वुमन
वंडर वुमन को लेकर विवाद भी कम नहीं रहे। लेबनान ने इजराइली होने के कारण उनकी फिल्म पर रोक लगाने की बात कर दी थी। यूनाइटेड नेशंस ने वंडर वुमन को औरतों के सशक्तिकरण का एंबेस्डर उन्हें बनाया था। इस पर भी विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Wonder Women Gal Gadot here some lesser known facts about her life
गैल गैडोट

क्या आप जानते हैं गैल सेना में भी रह चुकी हैं। दरअसल 20 साल की उम्र में, गैल ने इजरायली सुरक्षा बल में बतौर कॉम्बैट ट्रेनर रहते हुए 2 साल तक नौकरी की थी। सेना में नौकरी करने से गैल को फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की शूटिंग में काफी मदद मिली थी क्योंकि उन्हें पहले से ही हथियारों की जानकारी थी।

विज्ञापन
Happy Birthday Wonder Women Gal Gadot here some lesser known facts about her life
Tanushree Dutta
आज गैल की बराबरी करना शायद किसी के बस में न हो लेकिन एक समय ऐसा था जब गैल को एक सीधी-साधी भारतीय लड़की से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें गैल ने 2004 में मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था लेकिन वह भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से पिछड़ गई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed