फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सद्गुरू जग्गी वासुदेव से मिले हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, तस्वीरें हो रहीं वायरल

Sun, 18 Oct 2020 11:42 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 18 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Hollywood Actor Will Smith Spend His Time With Sadhguru Jaggi Vasudev Maharaj
सद्गगुरू जग्गी वासुदेव के साथ विल स्मिथ - फोटो : Twitter: @sadhgurujv

हॉलीवुड का भारतीय प्रेम अक्सर कई मौकों पर देखने के लिए मिलता है। हॉलीवुड के कई बड़े- बड़े स्टार्स भारत आकर भारतीय परंपराओं के साथ यहां पर भक्ति के रस में सराबोर हो जाते हैं। वहीं हाल ही में अब एक बार फिर से ऐसा ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला है। दरअसल हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव से खासतौर पर मुलाकात की है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Hollywood Actor Will Smith Spend His Time With Sadhguru Jaggi Vasudev Maharaj
सद्गुरू जग्गी वासुदेव के साथ विल स्मिथ - फोटो : Twitter: @sadhgurujv

दरअसल ये तस्वीरें खुद सद्गुरू जग्गी वासुदेव महाराज ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'विल, आप और आपके परिवार के साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा। उम्मीद करता हूं कि धर्म हमेशा आपका मार्गदर्शन करेगा।'

Hollywood Actor Will Smith Spend His Time With Sadhguru Jaggi Vasudev Maharaj
सद्गुरू जग्गी महाराज के साथ विल स्मिथ - फोटो : Twitter: @sadhgurujv

ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को काफी पसंद भी किया जा रहा है। लोग इन तस्वीरों पर कमेंट कर विल स्मिथ की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तस्वीरों में विल स्मिथ और सद्गुरू के साथ गहरी वार्तालाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Actor Will Smith Spend His Time With Sadhguru Jaggi Vasudev Maharaj
विल स्मिथ - फोटो : फाइल फोटो

विल स्मिथ का भारत से गहरा नाता है। वो यहां की भारतीय पसंपराओं और भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। विल स्मिथ को कई बार भारत दर्शन पर देखा गया है। बीते साल वो हरिद्वार की प्रसिद्ध गंगा आरती में भी सम्मिलित हुए थे। इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा भी की थीं। जिन्हें देख उनके भारतीय प्रशंसक बेहद खुश हो गए थे। वहीं विल स्मिथ ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन
Hollywood Actor Will Smith Spend His Time With Sadhguru Jaggi Vasudev Maharaj
बैड बॉयज फॉर लाइफ - फोटो : फाइल फोटो

बात करें विल स्मिथ के वर्कफ्रंट की तो विल इसी साल की शुरुआत में फिल्म 'Bad Boys for Life' में नजर आए थे। ये फिल्म इसी साल जनवरी में जब कोरोना दुनिया में नहीं पैला था उस समय रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था।

पढ़ें: बचपन में हुमा कुरैशी की फ्रॉक पहन लेते थे साकिब सलीम, 'द कपिल शर्मा शो' पर किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed