{"_id":"5c406d79bdec22733b51b98e","slug":"hollywood-actress-victoria-beckham-mix-her-own-blood-in-moisturizer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने खून से बने मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं यह हॉलीवुड एक्ट्रेस","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने खून से बने मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं यह हॉलीवुड एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
victoria beckham
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर हम आपसे पूछे कि क्या आप त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप अपने मॉइश्चराइजर में खून मिलाना पसंद करेंगे? तो शायद आपका जवाब न होगा। लेकिन मशहूर सिंगर और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम अपने इसी कारनामे को लेकर सुर्खियों में छाईं हुईं हैं। 44 साल की विक्टोरिया सुंदर दिखने के लिए न सिर्फ लाखों रुपए ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर खर्च करती हैं बल्कि अपने ही खून से बना मॉइश्चराइजर लगाती हैं।
Trending Videos
2 of 5
victoria beckham
विकटोरिया ने इस बात की जानकारी खुद अपने इस्टाग्रांम पर दी है। विकटोरिया ने अपनी स्किन केयर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'मैं स्किन डॉक्टर बारबरा स्टरम के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हूं।’ आपको बता दें कि डॉक्टर स्टरम endogamous blood therapy treatments जिसे 'vampire facials' भी कहा जाता है इसके लिए जानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
victoria beckham
विक्टोरिया को इस प्रोडक्ट के लिए लगभग 85,410.00 रुपए देने पड़ते हैं। विकटोरिया के शरीर से खून मेटल बीड्स सिरिंज से निकाला जाता है। इस तकनीक का मकसद घावों को भरने वाला वो प्रोटीन हासिल करना होता है जो खून में मौजूद होता है। यही वो प्रोटीन है जो सूजन को कम करता है, टिशूस को मजबूत करता है और शरीर को एक सही आकार देता है।
4 of 5
victoria beckham
आपको बता दें कि सिर्फ विकटोरिया बेकहम ही नहीं हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर की पत्नी मॉडल हैली बाल्डविन ने भी एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था वह अपने खून से बनी क्रीम को चेहरे पर लगाती हैं। हैली के मुताबिक वो ऐसा स्किन डॉक्टर की सलाह पर करती हैं। इसके लिए उनकी बांह से खून निकालने के बाद उसे एक मशीन में फिल्टर करने के बाद ही किसी दूसरे ब्यूटी प्रॉडक्ट में मिलाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
victoria beckham
बता दें कि हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन भी सुंदर दिखने के लिए इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल कर चुकी हैं। किम ने भी इस बात का खुलासा किया था वो अपनी स्किन डॉक्टर की सलाह पर एक विशेष क्रीम का इस्तेमाल करती हैं जिसके लिए उनके शरीर से खून लिया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X