{"_id":"585a716f4f1c1bf248e39f3f","slug":"i-throw-up-when-i-look-at-myself-in-the-mirror-arnold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी
Wed, 21 Dec 2016 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Dec 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : GICE/AKM-GSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या किसी को अपनी शक्ल से इतनी नफरत हो सकती है कि उसे देखकर वो उल्टी कर दे ? बिल्कुल नहीं, लेकिन एक हीरो है जिसे अपनी सूरत इस कदर भद्दी लगती है कि जब भी वो खुद को शीशे में निहारता है तो उल्टी कर देता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये हीरो है कौन ?
इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी
2 of 5
- फोटो : HGVC/AKM-GSI
ये हैं हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर। लगातार 7 साल तक मिस्टर ओलंपिया का खिताब जीत चुके अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने डेली मेल को बताया कि जब भी वो शीशे में अपने चेहरे को देखते हैं तो उन्हें उल्टी हो जाती है। उन्होंने आगे बताया कि अपनी बॉडी को लेकर उनकी हमेशा ही तीखी प्रतिक्रिया रही है और उन्हें वो तब भी पसंद नहीं आई जब वो एक बॉडी बिल्डर थे।
इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी
3 of 5
- फोटो : INFphoto.com
अर्नोल्ड ने आगे कहा कि शीशे में देखकर वो सोचते हैं कि ऐसी सूरत के साथ वो सात साल तक लगातार मिस्टर ओलंपिया कैसे चुन लिए गए? अर्नोल्ड के मुताबिक उन्हें खुद में कभी भी परफेक्शन नजर नहीं आया और किसी ना किसी चीज की कमी लगती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी
4 of 5
- फोटो : Everett/REX/Shutterstock
अर्नोल्ड जो 'टर्मिनेटर' जैसी कई बेहतरीन और हिट फिल्में दे चुके हैं, अपनी जबरदस्त बॉडी के चलते मशहूर हुए। लेकिन वो मानते हैं कि अभी भी उनमें आत्मविश्वास की कमी है और शायद इसी वजह से उन्हें इस तरह की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
इस हीरो को पसंद नहीं अपनी सूरत, शीशे में देखते ही कर देता है उल्टी
5 of 5
- फोटो : Everett/REX/Shutterstock
बता दें कि अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने मात्र 15 साल की उम्र से ही वजन उठाने की ट्रेनिंग करनी शुरु कर दी थी और 20 साल की उम्र में उन्होंने मिस्टर यूनीवर्स का खिताब जीता। इसी बॉडी के चलते उनकी एंट्री फिल्मों में हुई और एक सफल बॉडी बिल्डर बनने के बाद वो एक सफल एक्शन स्टार भी बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।