😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Hollywood
›
India To Become Country Of Honor For The First Time in Cannes film Festival and r madhavan Rocketry: The Nambi Effect to have world premiere at Cannes
{"_id":"627d60de9db7a064af5e27b2","slug":"india-to-become-country-of-honor-for-the-first-time-in-cannes-film-festival-and-r-madhavan-rocketry-the-nambi-effect-to-have-world-premiere-at-cannes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival 2022: कान महोत्सव में 'रॉकेट्री' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर, इसरो वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Cannes Film Festival 2022: कान महोत्सव में 'रॉकेट्री' का होगा वर्ल्ड प्रीमियर, इसरो वैज्ञानिक के जीवन पर आधारित है फिल्म
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 भारत के लिए कई मायनों में खास है। जहां देश की आजादी के 75 वें वर्ष के मौके पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। वही, भारत और फ्रांस के कूटनीतिक रिश्ते के भी 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। जबकि कान फिल्म फेस्टिवल की भी यह 75वी वर्षगांठ है। इसके अलावा कान महोत्सव में हमारे देश की फिल्मों को जगह मिली ही है, साथ ही भारत इस बार कंट्री ऑफ ऑनर बनेगा। बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में पहली बार कोई देश 'कंट्री ऑफ ऑनर' बनाया जा रहा है। कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान कुल छह भारतीय भाषाओं की फिल्मों के माध्यम से दुनिया भारतीय सिनेमा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत व संस्कृति से रूबरू होगी। इन्हीं में से एक है फिल्म 'रॉकेट्री -द नांबी इफेक्ट'! यह फिल्म (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है।
Trending Videos
2 of 4
फिल्म 'रॉकेट्री -द नांबी इफेक्ट'!
- फोटो : insta
पेरिस में 17 मई से आयोजित होने जा रहे 75 वें कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में 19 मई को फिल्म 'रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट' के माध्यम से पूरी दुनिया भारतीय वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन से रूबरू होगी। पूर्व भारतीय वैज्ञानिक नांबी नारायण को देश को तकनीक से जोड़ने के अलावा गरीब बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए भी जाना जाता है। फिल्म में अभिनेता आर माधवन मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म का कान समारोह में शामिल होना उनके लिए भी बेहद गर्व और खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'
फिल्म 'रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट' के अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं की छह फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। इसमें मराठी में 'गोदावरी', हिंदी में 'अल्फा बीटा गामा', मिशिंग में 'बूम्बा राइड', हिंदी व मराठी में' धुई',मलयालम में 'ट्री फुल ऑफ पेरेंट्स 'शामिल है। खास बात यह है कि इसमें से हिंदी फिल्म 'अल्फा बीटा गामा' कोरोना काल के लॉकडाउन पर आधारित कहानी है।
4 of 4
अनुराग ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमारे देश को कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है, इसलिए कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय सूचना प्रसारण व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया जाएगा। जबकि कान फिल्म फेस्टिवल के मौके पर उनके साथ रेड कार्पेट पर भारत के 12 कलाकार भी शामिल होंगे। जिनमें अक्षय कुमार, एआर रहमान, लोक कलाकार मामे खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मलयालम व तमिल अभिनेत्री नयनतारा, पूजा हेज, प्रसून जोशी, आर माधवन, संगीतकार रिकी केज, फिल्म मेकर शेखर कपूर, तमिल-तेलगू- हिंदी अभिनेता तमन्ना भाटिया और वाणी त्रिपाठी चलेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X